गर्मी के दिनों में रहना है फ्रेश, तो इस नेचुरल एनर्जी ड्रिंक को पीएं रोजाना
गर्मी के मौसम में बाकी मौसम से थकान अधिक महसूस होता है। और बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक तुरंत एनर्जी तो देते हैं, पर इसमें बहुत अधिक मात्रा में हानिकारक शर्करा कृत्रिम रंग और प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक है यहां पर आपको घर में बने हुए नेचुरल और बेहतर रेसिपी दी गई है। जो तुरंत एनर्जी भी देते हैं, और आपकी सेहत को नुकसान से बचाते हैं।

नींबू एक ग्लास पानी में एक पुरा नींबू निचोड़ कर उसमें ना तो शक्कर मिला हो ना ही नमक इसे तुरंत पी लिजिए आपको यकीन नहीं होगा यह दुनिया का सबसे बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है। शहद दो बड़े चम्मच शहद एक ग्लास पानी डालकर पी ले यह भी एक बेहतर एनर्जी ड्रिंक है। जो तुरंत आपकी एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
कच्चा आम
कच्चे आम को बारीक काट लें उस में पुदीने की कुछ पत्तियां थोड़ा सा शक्कर एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर पीस लें। अच्छे से पीसने के बाद उसे एक गिलास पानी में अच्छे से घोल कर पी ले यह आपको लू से भी बचाता है।

नारियल पानी
नारियल पानी की बेहतर एनर्जी ड्रिंक है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत बेहतर है।
चाय
जो चाय हम रोज सुबह पीते हैं दूध चीनी और चाय पत्ती से बने हुए वह नुकसानदायक होती है। आप चाय की एक अलग रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आप एक कप पानी को अच्छे से गर्म कर लीजिए उसमें एक चुटकी चाय पत्ती और कुछ पुदीना के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लीजिए गैस बंद करने के बाद आधा नींबू निचोड़ दे उसे छानकर पीले ले।
बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक से घर में बने एनर्जी ड्रिंक शुद्ध बेहतर और नेचुरल होते हैं जो आपको एनर्जी देने के साथ-साथ आपके शरीर का ख्याल भी रखते हैं।