विटामिन ई है सौंदर्य का खजाना, जानें खूबियां
हमारे शरीर के लिए हर एक विटामिन और मिनरल तत्व जरूरी है। बता दें कि विटामिन ई भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं, क्योंकि यह हमारे शरीर की सुंदरता को बनाए रखने में मददगार होता है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा से लेकर आपके बालों को सेहतमंद रखते हैं। आज हम आपको विटामिन ई से होने वाले कुछ सौंदर्यवर्धक फायदे बता रहे हैं।
चेहरे के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा खिला-खिला रहे तो आप विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे में नमी बनी रहती है और आपका चेहरा हमेशा चमकदार रहता है। विटामिन ई का तेल आप मॉइश्चराइजर की तरह भी लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम होती है।

बालों के लिए
विटामिन ई ना केवल आपकी त्वचा के लिए, बल्कि आपके बालों को भी स्वस्थ बनाता है। आप अगर विटामिन ई का तेल अपने हेयरऑयल में मिलाकर बालों में लगाते हैं तो इससे बहुत फायदा होता है। आप विटामिन ई के तेल को नारियल तेल में मिलाकर बालों की मालिश करें और रात भर ऐसे ही रहने दें। फिर शैंपू से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल बहुत मजबूत होते हैं।
आंखों के लिए
अक्सर आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं जो दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। आप विटामिन ई के तेल को निकालकर आंखों के नीचे लगाएं और रात भर ऐसे ही रहने दें। इससे आपकी आंखों के काले घेरे दूर हो जाते हैं और त्वचा चमकदार होती है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से