Breaking News

कान के बड़े छेद को ठीक करने के लिए, करें यह कारगर उपाय

अक्सर हम ने देखा है कि कई औरतें अपने कान में ईयर रिंग पहनती हैं, और जब वह बूढ़ी होती हैं तो उनके कान के छेद बड़े हो जाते हैं। अक्सर यही स्थिति तब होती है जब कान में पहनने वाले आभूषण कान से ज्यादा वजनी हो, जिससे कारण कान के छेद बड़े हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपाय बताने वाले हैं जिससे आप कान के बड़े छेद को आसानी से ठीक कर सकते हैं।
इसके लिए सर्वप्रथम आपको बबूल के पेड़ में लगी हुई गोंद चाहिए होगी, इसके अंदर ऐसा गुण है जो की कोशिकाओं को आपस में जोड़ देता है। इस गोंद का पाउडर बनाएं और एक चुटकी पाउडर निकाल कर उसे टूथपेस्ट की सहायता से रात में सोने से पहले अपने कान के छेद में लगा ले। इस पेस्ट को इस तरीके से लगाना है कि वह कान से बाहर ना निकले।
अगर आपको लगता है कि यह पेस्ट कान से निकल सकता है, तो किसी टेप की सहायता से उसे कान में चिपका ले, और सुबह होते ही उस टेप को निकाल ले। यह प्रक्रिया आप कम से कम छह से सात दिन अगर कंटिन्यू करते हैं, तो इससे आपके कान का छेद छोटा हो जाएगा।
इस प्रक्रिया के द्वारा आप अपने कान के छेद को पहले की तरह छोटा कर सकते हैं, और इससे किसी भी प्रकार की साइड इफेक्ट आपके कान को नहीं होगी। क्योंकि यह पूरी तरीके से प्राकृतिक है, और यह कोशिकाओं को आपस में जोड़कर कान के छेद को छोटा बना देता है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से