अगर रहना चाहते हैं निरोग तो रोजाना पिएं हल्दी-दूध
दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। जिसमें प्रोटीन, विटामिंस ,मिनिरल्स सब कुछ पाया जाता है , जो शरीर को स्वस्थ रखने लिए आवश्यक है। लेकिन इसमें यदि हल्दी पाउडर मिलाकर पिया जाए तो इससे मिलने वाले लाभ दोगुने हो जाते हैं । जो स्वस्थ शरीर के लिए किसी वरदान से कम नही है।

आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना गया है। यह त्वचा , पेट , शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाता है । दूध के साथ हल्दी पीना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है , लेकिन हल्दी ढूध पीने के लिए बाजार में मिलने वाले हल्दी पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए। हल्दी पाउडर आप खुद घर पर तैयार कर सकते हैं । इसके लिए आप कच्ची हल्दी को अच्छे से सुखा लें ।उसके बाद उसे मिक्सर में पीसकर हल्दी पाउडर बनाया जा सकता है।

रोज हल्दी दूध पीने के अनगिनत फायदे हैं जैसे:हल्दी दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे पीने से जोड़ों में दर्द, शरीर दर्द, में राहत मिलती है। रोज हल्दी दूध पीने से खून से टॉक्सिंस दूर होते हैं यह लीवर को भी साफ करने में मदद करता है।हल्दी ढूध पीना त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक है । इसे पीने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है । इसके अतिरिक्त त्वचा में होने वाले चकत्ते , खुजली ,दाने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। हल्दी दूध पीने से मौसमी बीमारियां जैसे कि सर्दी ,खांसी, कान में दर्द में राहत मिलती है ।इसकी गर्म तासीर कफ की समस्या में जल्दी राहत देता है।हल्दी दूध पीने से लीवर मजबूत बनता है । यह लिम्फ तंत्र को मजबूत बनाता है।हल्दी दूध पीना हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इसके साथ ही गुनगुने ढूध में हल्दी पाउडर डाल कर रात में पीया जाए तो नींद अच्छी आती है।

ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से