Home
/
Health Tips
/
पेट की चर्बी और झुर्रियों का दुश्मन है ये फल, बुढ़ापे को भी लम्बे समय तक रखता है दूर
पेट की चर्बी और झुर्रियों का दुश्मन है ये फल, बुढ़ापे को भी लम्बे समय तक रखता है दूर
पेट की चर्बी और झुर्रियों का दुश्मन है ये फल, बुढ़ापे को भी लम्बे समय तक रखता है दूर
+ फॉलो करें

आज हम बात कर रहे हैं आड़ू फल की, यह एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के अथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है, इस फल में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं, आड़ू में 80 प्रतिशत पानी होता है, यह फल फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है, इसके अलावा आड़ू में मौजूद एंजाइम, प्राकृतिक विटामिन और फाइबर का उच्च स्तर के कारण यह फल आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

आड़ू के छिलके में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, इसीलिए इसे छिलके सहित खाने की सलाह दी जाती है, आड़ू एक ऐसा फल है, जिसमे सिर्फ 1 फीसदी ही फैट होता है, इसमें फाइबर बहुत अहिक मात्रा में होता है, जिसके चलते यह पेट और लीवर के टॉक्सिंस हटाने में मददगार साबित होता हैइसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के संक्रमक एजेंटों के खिलाफ भी काम करते हैं।

यदि हर दिन एक आड़ू का सेवन किया जाये तो वजन घटाने में काफी मदद मिलती है और यह पेट की लटकती चर्बी को कम करता है, इसके साथ ही इसके सेवन से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं, और यह उम्र के साथ आने वाली कमजोरियों को दूर रखता है, जिससे बुढ़ापा लम्बे समय तक दूर रहता है।
पेट की चर्बी और झुर्रियों का दुश्मन है ये फल, बुढ़ापे को भी लम्बे समय तक रखता है दूर
Reviewed by Admin
on
June 25, 2019
Rating: 5
Health Tips