जानें राशि के अनुसार कौनसा रत्न है आपके लिए सबसे शुभ और भाग्यशाली
दोस्तो अक्सर आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग अपने हाथ में किसी ना किसी रंग का रत्न धारण किए हुए रहते है। ज्योतिष के अनुसार राशि के अनुसार आप सही रत्न का चुनाव कर इसे पहनते हैं तो इसका आपको भरपूर लाभ मिलता है।
Third party image reference
दोस्तो आज हम आपको हमारी इस पोस्ट के माध्यम से आपकी राशि के अनुसार कौनसा रत्न आपके लिए भाग्यशाली रहेगा इसके बारें में चर्चा करने जा रहे है।
Third party image reference
- मेष् राशि: इस राशि के जातकों को मूंगा अथवा गारनेट रत्न धारण करना चाहिए। यह रत्न इनके लिए भाग्यशाली रहता है।
- वृषभ राशि: इस राशि के लोगो को हीरा धारण करना चाहिए। वृषभ राशि के लिए हीरा भाग्यशाली माना जाता है।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए।
- कर्क राशि: इस राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। मोती इनके लिए बहुत लाभप्रद रत्न माना जाता है।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को माणिक्य, रेड ओपल या गारनेट धारण करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
- कन्या राशि: कन्या राशि वालों को पन्ना धारण करना चाहिए।
- तुला राशि: इस राशि के लिए ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज धारण करना फायदेमंद माना जाता है।
- वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगो को भी मूंगा धारण करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि वाले लोगो को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। ये इनके लिए शुभ माना जाता है।
- मकर राशि: मकर राशि के लिए नीलम रत्न शुभ माना जाता है।
- कुंभ राशि: इस राशि वाले लोगों को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वाले जातकों को पुखराज रत्न पहनना चाहिए। यह रत्न इनके लिए भाग्यशाली माना गया है।

