सहवाग से पूछा- क्या ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप में ओपन करना चाहिए? जवाब आपको खुश कर देगा
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार के अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया था, क्योंकि ऋषभ पंत को ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह टीम में लाया गया था। शंकर, टीम में नामित नं 4 बल्लेबाज थे, लेकिन वे उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
Copyright Holder: Cric Fever
ऋषभ पंत, जो प्रारंभिक टीम में नहीं थे, उन्हें चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में लिया गया। मैच के दौरान केएल राहुल एक कैच लेने की कोशिश करते हुए चोटिल होते हो गए और मैदान से बाहर चले गए। भारत की पारी शुरू होने से पहले, बहुत सारे लोग पंत को ओपन करने और राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की बात कर रहे थे।
Third party image reference
यह एक आकर्षक विकल्प लगता है, लेकिन जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि, क्या पंत को इस वर्ल्ड कप में ओपन करना चाहिए?
उन्होंने कहा कि, पंत अभी तैयार नहीं है। उन्हें लगता है कि पंत आने वाले समय में एक सनसनीखेज ओपनर बन सकते हैं, लेकिन टीम को उन्हें ओपन कराने से पहले और अधिक समय देना चाहिए।
Third party image reference
“वह ओपन कर सकता है, लेकिन पांच साल बाद, क्योंकि शिखर धवन और रोहित के रूप में भारत के पास दुनिया के सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाज हैं और वे दोनों 32 साल के हैं । इसलिए, पांच साल के बाद, जब वे 37 साल के हो जाएंगे, तब पंत एक सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं, ”सहवाग ने आईसीसी मीडिया से बात करते हुए कहा।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए, हालाँकि रोहित शर्मा ने एक शानदार शतक बनाया, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहा और अंत में भारत 5 विकेट पर 306 रन ही बना सका।


