Breaking News

यह है ब्लाइंड क्रिकेट के कुछ बेहद रोमांचक नियम, जानिये कितना अलग है सामान्य क्रिकेट से

दोस्तो अगर आप क्रिकेट के बड़े फैन है तो आपने ब्लाइंड क्रिकेट के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप ब्लाइंड क्रिकेट खेल के नियम जानते है, अगर नही तो चलिए मैं आज आपको इस खेल के कुछ रोचक नियमों के बारे में बताता हूँ।

#1 विकेट, बाउंडरी और किट

ब्लाइंड क्रिकेट में पिच की लंबाई, स्टंप और बैट की लंबाई समान ही होती है लेकिन बाउंडरी लाइन 45 से 50 ग़ज़ की होती है।

#2 खिलाड़ियों की संख्या

सामान्य क्रिकेट की तरह ब्लाइंड क्रिकेट में भी 11 खिलाड़ी होते है। लेकिन ब्लाइंड क्रिकेट में खिलाड़ियो को 3 कैटेगरी में बांटा गया है। B1 कैटेगरी में अधिकतम 4 खिलाड़ी होते है जो पूरी तरह से देख पाने में असमर्थ होते है। B2 कैटेगरी में 3 खिलाड़ी होते है जो थोड़ा बहुत देख पाते है वही B3 कैटेगरी में भी 4 खिलाड़ी होते है जो B2 वाले खिलाड़ी से बेहतर देख सकते है।

#3 गेंदबाजी के नियम

सामान्य क्रिकेट के विपरीत ब्लाइंड क्रिकेट में गेंद केवल अंडर आर्म्स ही कर सकते है। फुलटॉस या यॉर्कर गेंद डालने की सख्त मनाही होती है। गेंद डालने से पहले गेंदबाज बल्लेबाज पूछता है की क्या वह तैयार है, बल्लेबाज के हाँ कहने पर ही गेंदबाज गेंद डाल सकता है। वही गेंद फेंकने के बाद उसे तुरंत बल्लेबाज को ‘प्ले’ यानी खेलो, कहना जरूरी है, अन्यथा इसे नो बॉल करार किया जाता है।

#4 बल्लेबाजी के नियम

ब्लाइंड क्रिकेट में सामान्य क्रिकेट की तरह आउट के नियम होते है लेकिन इसमें किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया रन दोगुना माना जाता है। उदाहरण के लिए यदि बल्लेबाज एक रन दौड़ता है तो उसे 2 रन दिए जाते है।

#5 फील्डिंग

ब्लाइंड क्रिकेट में यदि एक खिलाड़ी गेंद को एक टप्पे के बाद भी पकड़ लेता है तो इसे कैच मानते हुए बल्लेबाज को आउट माना जाता है।

#6 प्लास्टिक की गेंद

सामान्य क्रिकेट के विपरीत ब्लाइंड क्रिकेट में प्लास्टिक की बॉल का इस्तेमाल होता है। इस गेंद के अंदर स्टील के घुंगरू होते है जो गेंद फेंके जाने पर बजते है जिससे खिलाड़ी को गेंद का सही अनुमान लग जाता है।
दोस्तो मैं उम्मीद करता हूँ मेरे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे, अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए और आगे भी ऐसे ही मज़ेदार और ताज़ा अपडेटेड पोस्ट पढ़ते रहने के लिए मुझे फॉलो करना ना भूलें। धन्यवाद।