200 करोड़ कमाने वाली पहली A सर्टिफिकेट फिल्म बनी कबीर सिंह, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म हर दिन नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं इस हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो कबीर सिंह ने सोमवार को 9.07 करोड़, मंगलवार 8.31 करोड़ और बुधवार को 7.53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री किया है। अब तक इस फिल्म की कुल कमाई 206.48 करोड़ रुपये हो गई है।
Copyright Holder: Picturewalebaba
इसी के साथ कबीर सिंह दो हफ्तों में साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ये शाहिद की पहली सोलो फिल्म है, जिसने 200 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही यह A सर्टिफिकेट पाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है जिसने 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार किया है।
Copyright Holder: Picturewalebaba
कबीर सिंह को भारत में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। यह तेलुगू की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। कबीर सिंह एक ऐसे सिरफिरे आशिक की कहानी है जो अपनी प्रेमिका से दूर होने के बाद बर्बादी का रास्ता अपना लेता है और शराब और नशे की लत में डूब जाता है। इस फिल्म को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी, सुरेश ओबेरॉय, सोहम मजूमदार, अर्जुन बाजवा और कुणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Copyright Holder: Picturewalebaba
बता दें कि कबीर सिंह को फैंस ने बेहद पसंद किया तो वहीं फिल्म आलोचकों से इसे मिक्स रिएक्शन मिले। जहां एक तरफ इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों बड़ी मात्रा में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं वहीं इसके सीन्स और स्टोरी का जमकर विरोध भी हो रहा है।
(Article Source: aajtak)


