Breaking News

दीपिका कक्कड़ ने कॉपी किया दीपिका पादुकोण का ये लुक, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, इन दिनों सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आ रही हैं, इस शो में वह सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं। अब हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने सीरियल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक लुक कॉपी किया, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Copyright Holder: Picturewalebaba
दीपिका कक्कड़ ने अपने सीरियल में लाल रंग की साड़ी पहनी, जो दीपिका पादुकोण द्वारा शादी के बाद पहनी गई साड़ी के जैसी थी। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने पूरा लुक दीपिका पादुकोण का कॉपी किया है। यहां तक कि स्टाइलिंग का तरीका और हेयरस्टाइल भी पादुकोण की कॉपी है।

Copyright Holder: Picturewalebaba
इन दोनों के लुक में फर्क सिर्फ मेकअप का था. जहां दीपिका पादुकोण ने अपने ऑउटफिट के साथ लाइट मेकअप किया था वहीं दीपिका कक्कड़ ने ब्राइट मेकअप के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगाई है।

Copyright Holder: Picturewalebaba
बता दें कि, दीपिका कक्कड़ का सीरियल कहां हम कहां तुम हाल ही में शुरू हुआ है और इस शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में दीपिका कक्कड़, सोनाक्षी नाम का एक किरदार निभा रही हैं, जो पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस है। वहीं सीरियल में उनके साथ करण ग्रोवर है, जो एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं।