Breaking News

साहो में जबरदस्त एक्शन करते दिखे प्रभास, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का टीजर रिलीज हो चुका है। करीब 2 साल बाद प्रभास इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस वजह से फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। सोशल मीडिया पर साहो को लेकर जबरदस्त क्रेज है। साहो में एक्शन का सुपर डोज है, बाइक चेसिंग सीक्वेंस हो या बुर्ज खलीफा पर फिल्माए गए डेंजरस स्टंट सीन्स, फैंस प्रभास के फुलऑन एक्शन मोड की तारीफ कर रहे हैं। लोग अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर और शानदार बता रहे हैं। मगर कई लोग ऐसे भी हैं जो साहो के टीजर को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म के टीजर के हर फ्रेम में एक्शन ही एक्शन दिखाने से कुछ लोग नाराज हैं।

Copyright Holder: Picturewalebaba
साहो में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। रिपोर्ट्स में दावा है कि साहो के सभी एक्शन सीन्स को खुद प्रभास ने किए हैं। मेकर्स चाहते थे कि खतरनाक स्ट्ंट्स के लिए प्रभास बॉडी डबल का इस्तेमाल करें, लेकिन उन्होंने सभी एक्शन सीन्स खुद किए। खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने कहा था, 'फिल्म के 90% फाइट सीन्स रियल रखे गए हैं। एक्शन सीन को फिल्माते वक्त हमने 37 कारों और 5 ट्रकों को तबाह किया है। साहो के लिए अबू धाबी में हमने रियल शूट पर फोकस किया है।'

Copyright Holder: Picturewalebaba
इस फिल्म के स्टंट सीन्स को केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है। कई सीन्स को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है। खबरें हैं कि एक्शन सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ खर्च किए हैं।

Copyright Holder: Picturewalebaba
साहो इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। प्रभास स्टारर फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी स्टंट करती नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी नजर आएंगी। साहो का बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।