Breaking News

एक जैसी ड्रेस में नज़र आईं ये तीन टीवी अभिनेत्रियां, किसका लुक आपको आया पसंद

टीवी इंडस्ट्री में हमें अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब दो या फिर उससे ज़्यादा अभिनेत्रियां हमें एक जैसे लुक या फिर ड्रेस में नज़र आ जाती हैं। इसका कारण या तो को-इंसिडेंस हो सकता है या फिर डिज़ाइनर की गलती। जो भो हो जब कभी ऐसा होता है तो फैंस को उन सबका लुक compare करने का एक मौका मिल जाता है।

Third party image reference
पिछले दिनों हमें एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब स्टार प्लस के शो 'कहाँ हम कहाँ तुम' के लांच के अवसर पर टीवी अभिनेत्री अदा खान लाइट ब्लू चिकन कढ़ाई के अनारकली सूट और यलो दुपट्टे में नज़र आईं। इस लुक में वो बहुत सुंदर और फ्रेश दिखाई दीं।

Third party image reference
लेकिन आपको बता दें कि अदा का ये लुक कुछ नया नहीं था बल्कि इससे पहले दो और टीवी की ही अभिनेत्रियां इसी ड्रेस में नज़र आ चुकी हैं। ये है मोहब्बतें में नज़र आ रहीं अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी काफी समय पहले इस ड्रेस में नज़र आई थीं, और जैसा कि आप सभी देख सकते हैं कि इस ड्रेस में वो बहुत सुंदर लग रही हैं।

Third party image reference
टीवी अभिनेत्री anita hassanandani भी अपने शो 'नागिन 3' में हू बहू ऐसी ही ड्रेस पहने नजर आईं, और इस ड्रेस और लुक में वो भी बहुत सुंदर दिखाई दीं। इन तीनों में ये ड्रेस किसपर सबसे ज़्यादा जची, कमेंट में अवश्य बताएं।