Breaking News

क्या होती है किराये की कोख? सेरोगेसी से बच्चा पैदा करने में पीछे नहीं बॉलीवुड


  • नरेंद्र मोदी सरकार ने किराए की कोख के दुरुपयोग को रोकने के लिए सेरोगेसी (रेगुलेशन) बिल 2019 पास कराने की तैयारी कर ली है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस बिल को पेश किया. इस बिल के जरिए नेशनल सरोगेसी बोर्ड, स्टेट सेरोगेसी बोर्ड के गठन का जिक्र है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर सरोगेसी यानी किराये की गोद का मतलब किया है और अब तक कौन कौन से सेलिब्रिटी इसके जरिये बच्चे ले चुके हैं.
  • क्या होती है सेरोगेसी?-
    सेरोगेसी का मतलब है किसी और की कोख से अपने बच्चे को जन्म देना होता है. अगर कोई पति-पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रहे हैं, तो किसी अन्य महिला की कोख को किराए पर लेकर बच्चे को जन्म दिया जा सकता है. जिस महिला की कोख को किराए पर लिया जाता है, उसे सरोगेट मदर कहा जाता है.
  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2009 में पत्‍नी किरण राव के गर्भपात के बाद दिसंबर 2011 में अपनी तीसरी संतान को जन्‍म देने के लिए सेरोगेसी तकनीक का सहारा लिया था.
  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2009 में पत्‍नी किरण राव के गर्भपात के बाद दिसंबर 2011 में अपनी तीसरी संतान को जन्‍म देने के लिए सेरोगेसी तकनीक का सहारा लिया था.
  • बॉलीवुड के स्टार तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह सिंगल फादर बन चुके हैं. सेरोगेसी के जरिए उन्हें एक प्यारे से बेटे के पिता बनने का सुख मिला. तुषार ने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है.
  • कई सुपरहिट बनाने वाले बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्‍चों के पिता बने थे.