पिता और दादा हैं करोड़पति फिर भी सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती है इस सुपरस्टार की भतीजी
बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन सोशल मीडिया बेहद पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। खूबसूरती के मामले में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। अंजिनी बेहद ग्लैमरस है हालांकि, वे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। करोड़पति होने के बावजूद भी अंजिनी सिंपल ड्रेस में रहना पसंद करती हैं।
Instagram
अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन रिश्ते में वरुण के चचेरे भाई लगते हैं। वह वरुण धवन के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बड़े भाई अनिल धवन की पोती हैं। अनिल धवन ने कई फिल्मों में काम किया है।
Instagram
अनिल ने फिल्म 'चेतना' (1970) 'प्यार की कहानी' (1971), 'पिया का घर' (1972), 'नागिन' (1976), 'पुरानी हवेली' (1989), 'करिश्मा काली का' (1990), 'तेरी तलाश में' (1990), 'हीरो नम्बर 1' (1997) 'होगी प्यार की जीत' (1999), 'जोड़ी नबंर 1' (2001), 'सनम हम आपके हैं' (2009), 'रास्कल्स' (2011) 'अंधाधुन' (2018) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंजिनी के पिता सिद्धार्थ ने भी कई फिल्मों में काम किया है।
Instagram
अंजिनी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती है। 18 साल की अंजिनी के इंस्टाग्राम पर 90 हजार फॉलोअर्स हैं। वे श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फ्रेंड हैं।
Instagram
बॉलीवुड में स्टार किड्स धीरे धीरे एंट्री कर अपने करियर की शुरुआत कर रहे है हाल ही में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, तो वही अंजिनी धवन भी जल्द ही फिल्मों में नजर आ सकती है।



