Breaking News

ये 10 संकेत मिलें तो समझ लेना आपके शरीर में विटामिन बी की कमी है

विटामिन बी समूह या काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक होता है। इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगो का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन 'बी' काम्पलेक्स कहलाते है। हालांकि सभी विभाग एक दुसरे के अभिन्न अंग है, लेकिन फिर भी सभी आपस मे भिन्नता रखते है। विटामिन 'बी' काम्पलेक्स 120 सेंटीग्रेड तक की गर्मी सहन करने की क्षमता रखता है। उससे अधिक ताप यह सहन नही कर पाता और नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। इसक प्रमुख कार्य स्नायु को स्वस्थ रखना तथा भोजन के पाचन मे सक्रिय योगदान देना होता है। भूख को बढ़ाकर यह शरीर को जीवन शक्ति देता है। खाया-पिया अंग लगाने मे सहायता प्रदान करता है। क्षार पदार्थो के संयोग से यह यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर अम्ल के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता।
1. यदि कभी एनीमिया हो जाए और सामान्य तौर पर दिए जाने वाले आयरन कैप्सूल लेने से ठीक नहीं हो पा रहा है। तो समझ जाइए ये विटामिन बी की कमी है।2. अगर आपको बहुत थकान होती है। पर आम लेब जांचों के बावजूद इसकी कोई वजह साफ नहीं हो रही है।
3. अगर आपके हाथ-पांव में बेवजह झुनझुनी होती रहती है। तो समझ जाइए ये विटामिन बी की कमी है।
4. अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते है। तो समझ जाइए ये भी विटामिन बी की कमी है।
5. अगर जीभ के दाने सपाट होकर वह सपाट जैसी हो गई है, तो समझ जाइए ये विटामिन बी की कमी है।
6. अगर आपके होंठ के किनारे बार बार कट जाते है, तो समझ जाइए ये विटामिन बी की कमी है।
7. अगर आपको भूख नहीं लग रहीं है और इसका कोई कारण न मिले, तो समझ जाइए ये भी विटामिन बी की कमी है।
8. अगर याददाश्त कमजोर हो रही है यानी डिमेंशिया जैसी स्थिति पैदा हो रही है, तो समझ जाइए ये भी विटामिन बी की कमी है।
9. अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया के साथ साथ हल्का पीलिया हो गया है, तो समझ जाइए ये विटामिन बी की कमी है।
10. अगर चलने में लड़खड़ाहट हो रही है, गिरने का डर लगा रहता है, तो समझ जाइए ये भी विटामिन बी की कमी है।