Breaking News

मूंगफली के कुछ दाने खाने से ये होंगे 10 बड़े फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे


मूंगफली के कुछ दाने खाने से ये होंगे 10 बड़े फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे
Third party image reference
दोस्तो, मूंगफली को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह वनस्पतिक प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है। रोजना मूंगफली के कुछ दाने खाते रहने से शरीर में कई फायदे देखे जा सकते हैं, जिन्हें जानकर वाकई में आप हैरान रह जाएंगे। अधिकांश लोगों को इसके फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसमें दूध और अंडे के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। इसमें आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली के थोड़े से दानों में 426 कैलोरीज ऊर्जा,17 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, और 35 ग्राम वसा मौजूद होती है। इसमें विटामिन E, K और B6 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। चलिए जानते हैं मूंगफली के कुछ दाने नियमित खाने से हमें क्या फायदे होते हैं -
1. मूंगफली में तेल की मात्रा होती है जो पेट की बीमारियों को दूर करती है। इसके रोजाना सेवन से कब्ज दूर होती है।
2. मूंगफली कफ वाली खांसी में भी लाभदायक होती है। इसके रोजाना के सेवन से फेफड़ों और आमाशय को मजबूती मिलती है। जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और खुलकर भूख लगती है।

Third party image reference
3. इसका रोजाना सेवन करते रहने से गर्भवती स्त्री के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। यह गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास में सहायता करती है।
4. इसमें ओमेगा-6 फैट होता है, जो नई कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होता है और खाज खूजली को दूर करता है।
5. मूंगफली कोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रित करने का कार्य करती है। एक शोध के अनुसार एक सप्ताह में पांच दिन तक मूंगफली के कुछ दाने खाने से ही दिल की गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
6. यदि खाना खाने के बाद 50 से 100 ग्राम तक मूंगफली नियमित खाई जाए तो अच्छी सेहत बनती है और भोजन पचने के साथ ही शरीर में खून की कमी नहीं होती।
7. मूंगफली के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल में 5.1 प्रतिशत तक की कमी आती है।

Third party image reference
8. यह प्रोटीन, वसा, खनिज,फाइबर, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसलिए इसे नियमित खाने से स्किन जीवन भर जवान दिखाई देती है।
9. मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसलिए इसके सेवन से हड्डिया मजबूत बनती है।
10. रोजाना मूंगफली के 15-20 दाने खाने से पुरुषों और महिलाओं में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। इसलिए इस सर्दी के मौसम में मूंगफली जरूर खाएं।
यह लेख आपको कैसा लगा? हमें जरूर बताएं। इस लेख को लाइक व दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद।