मात्र 1 विकेट से चूक गए ईशांत, वरना रच देते इतिहास, बन जाते दुनिया के ऐसे इकलौते गेंदबाज
भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 46 रनों से शिकस्त देते हुए 3 से भी कम दिनों में मैच खत्म कर दिया। बांग्लादेश की टीम तीसरे दिन 41.1 ओवर में केवल 195 रन बनाकर सिमट गई। भारत की जीत के हीरो तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा रहे। ईशांत को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।
Copyright Holder: CricketBox
आप लोगों को बता दे कि ईशांत शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दुसरू पारी में 4 विकेट लिए। जबकि पूरे मैच में उन्हें 9 विकेट हाथ लगे। बेशक ईशांत शर्मा ने पूरी सीरीज में शानदार खेल दिखाया। लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट का एक महारिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 1 विकेट से चूक गए।
Copyright Holder: CricketBox
दरअसल ईशांत शर्मा ने कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट झटके। इसी के साथ वे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के एक मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर 1 गेंदबाज बन गए। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ईशांत शर्मा, जोश हेजलवुड और नेथन लियॉन 9-9 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।
Third party image reference
मैच के तीसरे दिन अगर ईशांत शर्मा 1 विकेट लेने में सफल हो जाते तो वह इस मैच में अपने 10 विकेट पूरे कर लेते। ऐसा करते ही ईशांत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के एक मैच में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज बन जाते। लेकिन ईशांत ऐसा करने से मात्र 1 विकेट से चूक गए।


