टी-20 विश्व कप से पहले इन 3 अनुभवी खिलाड़ियों को जरुर मिलना चाहिए एक मौका
भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें आगामी टी20 विश्व कप पर टिकी हुई है. विश्व कप 2019 में सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था कि अब आईसीसी टी20 के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार कर मौका दिया जाएगा.
इन दिनों टेस्ट वनडे में तो टीम इंडिया अपनी धाक जमा चुकी है लेकिन क्रिकेटके सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम अभी उतनी पक्की नजर नहीं आ रही. हर सीरीज में नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टीम इंडिया के पास काबिल खिलाड़ियों की भरमार है. लेकिन पिछले कुछ वक्त में टी20 फॉर्मेट में टीम को संघर्ष करना पड़ा है.
विश्व कप टी20 को देखते हुए टीम इंडिया कई टी20 सीरीज खेल चुकी है और कई भविष्य में खेलने वाली है. मैनेजमेंट द्वारा युवाओं को मौका देने के साथ-साथ टीम से बाहर चल रहे सीनियर खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है.
तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले किन 3 अनुभवी खिलाड़ियों मैनेजमेंट को एक मौका देना चाहिए…
टी20 विश्व कप से पहले 3 खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका
1- दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज को विश्व कप 2019 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से ड्रॉप कर दिया गया. अगर फटाफट फॉर्मेट की बात करें तो कार्तिक पिछले काफी वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं.
लेकिन छोटे फॉर्मेट के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि टी20 विश्व कप से पहले एक मौका देना चाहिए. कार्तिक ने 26 पारियों में 33.25 के औसत और 143.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 399 रन बनाए हैं.
2018 में खेली गई निहादास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने महज 8 गेंदो पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 29* रन की यादगार पारी खेलकर टीम इंडिया को इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. इसके बाद भी कार्तिक को जब भी मौका मिला है उन्होंने फटाफट क्रिकेट में खुद को साबित किया है. इसलिए अगर मैनेजमेंट कार्तिक को टी20 टीम में शामिल करती है तो ये टीम के लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं.


