सीरीज पर भारत का कब्जा, टूटे 4 महारिकॉर्ड, देखें टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज और मैन ऑफ द सीरीज
कोलकाता में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत ने एक पारी और 46 रन से जीत लिया है। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 74 रन मुशफिकुर रहीम ने बनाए।
Third party image reference
दूसरी पारी में उमेश यादव ने तूफ़ानी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका दिए। वहीं ईशांत शर्मा ने 4 सफलताएं अर्जित की। आप लोगों को बता दे कि बांग्लादेश पहली पारी में केवल 106 रन बना सका था। जिसके जवाब में भारत ने 347/9 का स्कोर बनाया था।
टूटे 4 महारिकॉर्ड
1. एक पारी के अंतर से ये भारत की लगातार चौथी जीत है। भारत ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।
Third party image reference
2. एक टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय टीम दूसरे पायदान पर आ गई है। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने कुल 19 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज 20 विकेट के साथ पहले पायदान पर है।
Third party image reference
3. सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में विराट कोहली (33) पांचवें पायदान पर आ गए है। कोहली ने एलन बॉर्डर के 32 मैचों के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा।
4. 19 विकेट के साथ होम ग्राउन्ड पर एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज नंबर 1 बन गए हैं।
इसे मिला मैन ऑफ द मैच और सीरीज
Third party image reference
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। ईशांत ने मैच में 9 और सीरीज में 12 विकेट लिए।
टॉप-5 बल्लेबाज
Copyright Holder: CricketBox
2 पारी में 257 रन बनाकर मयंक अग्रवाल पहले स्थान पर हैं। मयंक ने इंदौर टेस्ट में 243 रन की पारी खेली थी। मुशफिकुर रहीम ने 181 और अजिंक्य रहाणे ने 137 रन बनाए।
टॉप-5 गेंदबाज
Third party image reference
तेज गेंदबाज इशान्त शर्मा और उमेश यादव ने मिलकर सीरीज में कुल 24 विकेट झटके। दोनों ने 13-13 विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद शमी ने 9 विकेट लिए।





