ये हैं दुनिया की 5 सबसे तीखी मिर्चे, जिन्हें चखते ही उड़ जांएगे आपके होश
मिर्च कैप्सिकम वंश के एक पादप का फल है, तथा यह सोलेनसी (Solanaceae) कुल का एक सदस्य है। वनस्पति विज्ञान में इस पौधे को एक बेरी की झाड़ी समझा जाता है। स्वाद, तीखापन और गूदे की मात्रा, के अनुसार इनका उपयोग एक सब्जी (शिमला मिर्च) या एक मसाले (लाल मिर्च) के रूप में किया जाता है। मिर्च प्राप्त करने के लिए इसकी खेती की जाती है।
मिर्च का जन्म स्थान दक्षिण अमेरिका है जहाँ से यह पूरे विश्व में फैली। अब इनकी विभिन्न किस्में पूरे विश्व में उगायी जा रही हैं। मिर्च का प्रयोग एक औषधि के रूप में भी होता है।आज आपको हमारी इस पोस्ट से दुनिया की 5 सबसे तेज मिर्चियों के बारे में बताने जा रहे है।
1. दोस्तो असम की भूत जोलकिया मिर्च को साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची होने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। बता दे कि भूत जोलोकिया का स्वाद काफी तीखा है, जिस वजह से इसे घोस्ट पेप्पर भी कहा जाता है।मिर्च का जन्म स्थान दक्षिण अमेरिका है जहाँ से यह पूरे विश्व में फैली। अब इनकी विभिन्न किस्में पूरे विश्व में उगायी जा रही हैं। मिर्च का प्रयोग एक औषधि के रूप में भी होता है।आज आपको हमारी इस पोस्ट से दुनिया की 5 सबसे तेज मिर्चियों के बारे में बताने जा रहे है।
2. दोस्तो ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर में उगने वाली सुपर नगा बहुत ही खतरनाक किस्म की मिर्च है। इसके पैकेट के ऊपर द हॉटेस्ट, सुपर सुपर हॉट और दस्तानों के बगैर हाथ न लगाएं आदि चेतावनी लिखी रहती है।
3. दोस्तो सेवेन पॉट हैबानेरो का रंग चॉकलेट जैसा होता है, इसलिये इसे चॉकलेट 7 या चॉकलेट डुगलाह भी कहा जाता है। बता दे कि इसे सेवेन पॉट हैबानेरो नाम इसलिये दिया गया है, क्योंकि एक ही मिर्च 7 बड़े फैमिली साइज स्ट्यु के बर्तन को अधिक तीखा बना सकता है।
4. दोस्तो नागा वाइपर बहुत ही तीखे मिर्चियों का हायब्रिड मिर्च है और इसकी खेती केवल युनाइटेड किंगडम में ही होती है। दोस्तो इसकी उपज अनस्टेबल है जिसका मतलब यह है, कि इसके ऑफस्प्रिंग असली मिर्च की तरह नहीं होता और हर मिर्च एक दूसरे से अलग है।
5. दोस्तो ट्रिनिडैड बच स्कॉरपियन ट्रिनिडैड का करिबियन द्वीप पर पाई जाने वाली सबसे तीखी मिर्च में से एक है। बता दे कि यह द्वीप कई तरह के तीखी मिर्चियों के लिये जाना जाता है। स्कॉरपियनपेप्पर्स् को यह नाम इसलिये मिला है, क्योंकि इसमें स्कॉरपियन स्टिंगर की तरह नुकीला टेल होता है। बता दे कि इसे बच इसलिये कहा जाता है, क्योंकि यह इसके कल्टिवेटर का नाम है बच टेलर। यह नारंगी-लाल रंग वाली सुंदर मिर्च की स्किन मुलायम होती है पर इसे खाने वाले को अपनी रक्षा खुद ही करनी पड़ती है।
