Breaking News

नहीं बन पा रही हैं माँ तो आज से खाना शुरू करें ये 7 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें क्यों हैं ये फायदेमंद

कई महिलाओं को मां बनने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह काफी उदास और परेशान रहती हैं। महिलाओं में फर्टिलिटी यानी बच्चे पैदा करने की क्षमता को कई चीजों से प्रभावित होती है। जिसमें सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान है क्‍योंकि हमारे खान-पान और रहन-सहन का फर्टिलिटी पर काफी प्रभाव पड़ता है। प्रोसेस्‍ड फूड्स या डिब्बा बंद खाने और जंक फूड का अधिक सेवन से भी आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है।
ओनली माय हेल्‍थ से बातचीत पर डा. डॉ.रंजीता गुप्ता सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्स एंड गाइनी, रीप्रोडक्टिव मेडिसिन एंड आईवीएफ, मेडिचैक ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स का कहना है, ''महिलाओं में फर्टिलिटी को कैसे बढ़ाया जा सकता है, जिनमें उन्‍हें कुछ ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना होता है, जिनसे फर्टिलिटी बढ़ती है। जैसे कि दूध से स्पर्म काउंट बढ़ता है, इसलिए दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसी दही, पनीर, मक्खन का सेवन करना चाहिए। क्‍योंकि यह स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार होते हैं।''
इसके अलावा, उनका डा. रंजीता का कहना है ''खानपान के अलावा जीवन को तनाव मुक्त रखें। योग, मॉर्निंग वॉक को प्राथमिकता दें। प्रेग्नेंसी सफलता की दर को विटामिन सी, ई और एंटी ऑक्सिीडेंट को भरपूर मात्रा में लें और आई.वी.एफ. के लिए अनुभवी विशेषज्ञ को ही चुनें। इसके साथ, रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लें। इससे आपको संतान सुख मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी।"
फर्टिलिटी बढ़ाने वाले खाद्य-पदार्थ
दूध
दूध के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता हैं। दूध में मौजूद कैलिशयम से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसी दही, पनीर, मक्खन से भी स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार होते हैं।
ब्रोकली
गोभी की प्रजाति की इस सब्जी में विटामिन सी, कैलिशयम, आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ओमेगा-3 नामक तत्व भी होता है। जो हमारे शरीर में हार्मोन्स को कंट्रोल कर प्रजनन क्षमत बढ़ाने के कारगर सिद्ध होता है।
हरी पत्तेदार सबिजयां
इसी प्रकार सब्जिया ना सिर्फ सेहत के लिए बेहतरी होती हैं बलिक इनसे सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। इसमें मौजूद आयरन, विटामिन बी आदि स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक हैं।
कटटू के बीज
कटटू के बीजों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें जिंक प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
सैल्मन मछली
सैल्मन मछली, जो कि एक सी फूड है, आप इसका सेवन करने से भी फर्टिलिटी बढ़ सकती है। सैल्मन मछली खाने वाले इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड का प्रचुर मात्रा में लाभ उठा सकते हैं।
बादाम
यह विटामिन ई का मुख्य स्रोत है। विटामिन ई महिलाओं में फर्टिलिटी को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसकी मदद से गर्भपात के चांस काफी हद तक घट जाते हैं।
खट्टे फल
ऐसे फलों में बहुत मात्रा में विटामिन और फाइबर मौजूद होते हैं जो महिलाओं के हार्मोन बैलेंस को सही करने में भी मदद करते हैं।