बहुत सुना होगा जैन धर्म के बारे में लेकिन ये 7 रोचक तथ्य शायद आप नहीं जानते
नमस्कार मित्रों आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत है हमारे चैनल हेल्थ टिप्स पर, दोस्तों दुनिया में अनेक धर्म है जिनमें से एक जैन धर्मा भी है। आप सभी लोगों को तो जैन धर्म के बारे में जरूर मालूम होगा लेकिन आज हम आप लोगों को जैन धर्म से जुड़ी साथ ऐसी रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं, जिस शायद आप नहीं जानते।
जैन धर्म के बारे में 7 रोचक तथ्य-
Third party image reference
1. दोस्तों क्या आप जानते हैं कि जैन समुदाय के लोग सबसे ज्यादा अमीर माने जाते हैं। अमेरीका में जैन कम्यूनिटी सबसे ज्यादा पैसे वाली मानी जाती है वहीं भारत में रहने वाले जैन सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे होते हैं। संसार में होने वाले हीरे के व्यापार पर 60 प्रतिशत नियंत्रण जैन कारोबारियों का है।
Third party image reference
2. मित्रों शायद आप लोगों को यह बात मालूम नहीं होगा कि जैन धर्म की दीक्षा लेने वाले जैन संतों का जीवन काफी कठिन होता है। दिगंबर जैन संत बिना वस्त्रों के रहते हैं, हर चीज हाथ में लेकर खाते हैं। किसी भी जगह जाने के लिए ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करते और लंबी दूरी भी पैदल ही तय करते हैं। दिगंबर जैन भगवान महावीर के मौखिक ज्ञान का ही पालन करते हैं और जैन धर्म के लिखित ग्रंथों को नहीं मानते।
Third party image reference
3. आप लोगों को यह बात जान करके बड़ी ही हैरानी होगी कि जैन धर्म में आलू, जिमीकंद, अदरक जैसे जमीन के नीचे पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित होता है क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में भी ये जीवों की उपस्थिति मानते हैं। सूर्य उदय और सूर्यास्त के बाद कुछ भी खाना-पीना जैन धर्म में वर्जित माना गया है। व्रत के दौरान भी ये दिनभर में सिर्फ संध्या के समय पानी पीते हैं।
Third party image reference
4. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैन धर्म में व्रत रखने को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ये कई-कई दिन लंबे समय तक व्रत रखते हैं। जैन धर्म में व्रत के नियम काफी कठोर होते हैं। पूरा दिन में सिर्फ एक बार पानी पीकर और बिना कुछ खाए ये व्रत करने पड़ते हैं। इनके व्रत रखने की अवधि 8 दिन से 30 दिन की भी हो सकती है। कभी-कभी मोक्ष प्राप्ति के लिए जैन धर्म के अनुयायी मृत्यु होने तक खाने-पीने का त्याग करते हैं। यह एक तरह से आमरण अनशन होता है जिसे ‘संथारा’ कहा जाता है इसे मोक्ष प्राप्ति का उपाय भी माना जाता है।
Third party image reference
5. मित्रों यह बात आप नहीं जानते होंगे कि जैन धर्म के संस्थापकों को तीर्थंकर माना जाता है। जैन धर्म में 24 तीर्थंकर माने गए हैं। भगवान महावीर को जैन धर्म का आखिरी तीर्थंकर माना गया था जिन्हें जैनधर्म के लोग भगवान के रुप में पूजते हैं। दिलवाड़ा के जैन मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। हिंदू मंदिरों की तुलना में जैन मंदिर अधिक विशाल होते है।
Third party image reference
6. क्या आप जानते हैं कि श्वेताबंर जैन श्वेत रंग के पतले कपड़ों को पहन कर रहते हैं और मुंह पर पट्टी बांध कर रखते हैं। पट्टी बांधने के पीछे कारण होता है कि ये सांस के माध्यम से बैक्टिरिया का मुंह में जाना भी जीव हत्या के समान पाप का कार्य मानते हैं। इसलिए ये हर समय मुंह पर पट्टी बांध कर रखते हैं।
Third party image reference
7. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैन धर्म में दयालुता को पहला स्थान दिया गया है। जैन धर्म में हत्या करना पाप माना जाता है। यहां तक की पेड़-पौधों, जानवरों और बैक्टीरिया तक को मारना पाप माना जाता है। यह धर्म आत्मा के अस्तित्व को मानता है और जीवन का एकमात्र लक्ष्य मोक्ष यानि की निर्वाण को मानता है।
हमें उम्मीद है आप लोगों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद जरूर आयी होगी। ऐसे ही लेटेस्ट जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।
Source : Amar Ujala






