इशांत ने रोहित से पूछा- स्लिप में विराट की तरफ जाने वाला कैच आपने कैसे ले लिया, जानिए जवाब
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की समाप्ति हो चुकी है और इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को पारी और 46 रनों से हरा दिया। दूसरा टेस्ट मैच भारत के लिए ऐतिहासिक टेस्ट मैच था। क्योंकि भारतीय टीम पहली बार गुलाबी गेंद से डे नाइट टेस्ट मैच खेल रही थी। इस टेस्ट मैच में उमेश यादव और इशांत शर्मा दोनों खिलाड़ियों ने काफी घातक गेंदबाजी की। ऐसे में टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद बीसीसीआई टीवी पर रोहित शर्मा ने इशांत और उमेश दोनों का इंटरव्यू लिया। जिसमें इन खिलाड़ियों के बीच क्या बातें हुई ? आइए जानते हैं :-
Third party image reference
Third party image reference
इसके आगे रोहित शर्मा ने उमेश यादव से पूछा कि आपने अपनी गेंदबाजी में किस तरह का बदलाव किया है ? इसका जवाब देते हुए उमेश ने कहा कि पहले मेरा रिस्ट पोजीशन थोड़ा अलग था और मैं गेंद को ऊपर से ज्यादा पकड़ता था। इसकी वजह से कभी 1-2 गेंद स्विंग होती थी और कुछ रन विकेट के पीछे चले जाते थे। इसके बाद मैंने अपने कोच से बात की और साथी खिलाड़ियों से भी बात की। इसके बाद मैंने गेंद को सही तरीके से पकड़ना शुरू किया। इससे मेरे पास ज्यादा मौका रहेगा कि मैं गेंद को स्विंग करा सकता हूं। इसका मुझे यह भी फायदा हुआ कि मैं गेंद को बाहर तो ले जा सकता ही हूं। इसके साथ ही कभी-कभार गेंद अंदर भी ले जा सकता हूं। जो कि सीधा रहता है।
Third party image reference
इसके आगे इशांत शर्मा ने रोहित से कहा कि मैं भी आपसे एक सवाल पूछना चाहूंगा यदि आप कहे तो इसके जवाब में रोहित ने कहा हां बिल्कुल तो इशांत ने सवाल पूछते हुए कहा कि आपने उमेश के गेंद पर विराट कोहली की तरफ जाते हुए कठिन कैच को कैसे ले लिया। जबकि गुलाबी गेंद से फील्डिंग करना आसान नहीं रहता है ?
इसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे दिखा कि बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर गेंद मेरी तरफ आ रहा है। मुझे पता था कि गेंद विराट और मेरे बीच में जा रहा है। दोनों के बीच से गेंद जा भी सकता है। हालांकि रिप्ले में मैंने देखा कि वह पीछे कैच की तरफ जा रहे थे। लेकिन दूसरी स्लिप में फील्डिंग करते हुए ऐसा होता है कि यदि आपको लग रहा है कि आपको कैच करना चाहिए तो आप पूरी तरीके से जाओ तो इसके बाद मैं पूरी तरीके से कैच करने के लिए गया और सौभाग्य से गेंद मेरे हाथों में चिपक गया।
न्यूज सोर्स :- www.bcci.tvरोहित ने इशांत शर्मा से पूछा कि आपने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी में किस तरह का बदलाव किया है ? इसका जवाब देते हुए इशांत ने कहा जब हम ज्यादा खेलते रहते हैं तो हमें खेलने का अनुभव प्राप्त होता जाता है। इससे आपको पता भी चल जाता है कि आपको अपनी गेम में किस चीज को बढ़ाना है। जिससे आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सके। इस वजह से मैंने अपने रीस्ट पोजीशन में कुछ बदलाव किए। इससे पहले मैं जब गेंदबाजी करता था तो वह बल्ले का किनारा नहीं लेता था। लेकिन अब मेरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


