भारत की बेस्ट डायटीशियन के कुछ टिप्स |
देश की बेस्ट डायटीशियन रुजुता दिवेकर की फीस सबसे ऊँची है. रुजुता दिवेकर के क्लाइंट देश के रईस लोग और टॉप बॉलीवुड स्टार्स हैं.
Third party image reference
अनंत अम्बानी ने रुजुता दिवेकर के ही डाइट प्लान को फॉलो करके 108 किलो वजन कम किया है. करीना कपूर की जीरो फिगर का राज भी डायटीशियन रुजुता दिवेकर के Tips थे.
1. कच्ची घानी तेल ही खाएं : खाना बनाने के लिए अपने क्षेत्र के अनुसार तेल का प्रयोग करें. अगर आप उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के निवासी हैं तो सरसों के तेल में खाना बनाएं.
मध्य व पश्चिमी भारत के लोग मूंगफली का तेल और दक्षिण में रहने वाले नारियल का तेल प्रयोग करें. ये क्षेत्रीय तेल शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और फैटी एसिड्स देने में परफेक्ट होते हैं.
Rujuta Diwekar के अनुसार रिफाइंड आयल के बहकावे में न आयें. राइस ब्रान आयल, सेफ्लावर आयल जैसे तेलों के हार्ट हेल्दी, आयल फ्री, फैट फ्री जैसे वादों में न फंसे.
कच्ची घानी तेल कम तापमान पर निकाले गये होते हैं, जिसकी वजह से तेल में विटामिन, न्यूट्रीशन, फैटी एसिड्स सुरक्षित रहते हैं. डायबिटीज रोगियों के लिए ये पारंपरिक तेल तो बहुत ही जरुरी हैं.
2. खाने में नारियल प्रयोग करें : चाहें चटनी खाएं या खाने में ऊपर से डालें, नारियल खाने में जरुर प्रयोग करें. नारियल पेट के लिए अच्छा होता है. ये पचने में आसान हैं और नर्वस सिस्टम को शीतलता देता हैं.
नारियल एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल होता है. अगर आपको गर्मी के मौसम में अक्सर मूत्र-संस्थान संक्रमण हो जाता है तो नारियल को अपने खाने में जरुर शामिल करें.
नारियल घिस कर खाने में ऊपर से डालें, नारियल के लड्डू या बर्फी बनाएं, चटनी बनाएं. कुछ नहीं तो सूखा नारियल ही गुड़ के साथ खाएं, पर नारियल के गुणों का लाभ अवश्य उठायें.
3. काजू का सेवन – Cashew benefits in hindi : काजू मिनरल्स, एमिनो एसिड्स, विटामिन और अच्छे फैट का स्रोत है. एमिनो एसिड्स के बहुत से फायदों में एक है कि ये सेरोटोनिन नामक हार्मोन बनाते है. सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में सहायक होते हैं, जिससे आप अगले दिन फ्रेश उठते हैं और मूड बढ़िया रहता है.
काजू में पाए जाने वाला मैग्नीशियम तंत्रिका तन्त्र को रिलैक्स रखता है. इस मेवे में पाए जाने वाला ट्रिपटोफान एमिनो एसिड्स और विटामिन B मिलकर एक अच्छा प्राकृतिक एंटी-डिप्रेशंट बनाते हैं.
काजू गर्मियों में खाया जा सकता है, यह विटामिन C से भी भरपूर है. काजू दिन में कभी भी खाएं या रात में दूध के साथ सोने से पहले लें.
रुजुता दिवेकर कहती हैं, काजू में पाए जाने वाले फैट से घबराएँ नहीं. शरीर को अच्छे फैट की भी बराबर जरुरत होती है.
अगर शरीर को सही फैट की अच्छी मात्रा न मिले तो निम्न समस्याएँ हो सकती है :-
– हमारा शरीर भोजन से मिनरल्स, विटामिन्स जैसे विटामिन D और आवश्यक पोषक तत्व का अवशोषण नहीं कर पायेगा.
– शरीर में आवश्यक हार्मोन का निर्माण नहीं होगा, जिसका परिणाम कमजोर जोड़ और तंत्रिका तन्त्र. बच्चों पर इसका और भी बुरा असर हो सकता है.
– ब्लड शुगर अनियंत्रित रहेगा, खाने के बाद मीठे की इच्छा होने लगेगी.
– स्किन पर समय से पहले बढ़ती उम्र के असर दिखने लगेंगे, जिसका कारण है खाने से सही पोषण न मिलना. अतः काजू, देशी घी जैसे अच्छे फैट के स्रोत को खान-पान में शामिल करें.
