Breaking News

सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को लड़ने के लिए दी चुनौती, कहा घर में बुलाओ या बाहर लड़ लो

दोस्तों, वीकेंड का वॉर के आनेवाले एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज़ को कटघरे में खड़ा रखा। बिग बॉस १३ के घर में इन दोनों के बीच चल रही लड़ाई के खूब लताड़ा और इतना ही नहीं सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को उनसे लड़ने की चुनौती भी दे डाली।

Third party image reference
इस बार का वीकेंड का वॉर, बिग बॉस १३ के इस सीजन का सबसे अच्छा वीकेंड का वॉर साबित होगा जिसमें सलमान खान सारे घरवालों की क्लास लेते हुए नज़र आएंगे। ख़ास तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम की क्लास ली जाएगी, जिन्होंने ना ही बिग बॉस के घर में बल्कि बिग बॉस के घर के बाहर सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा रखा है।

Third party image reference
बिग बॉस वीकेंड का वॉर के प्रोमो के अनुसार सलमान खान ने घरवालों से कहा कि 'घर में एक-दूसरे को धक्का देना एक परंपरा बन गयी है।' बता दें कि शुक्ला और आसिम के अलावा पारस छाबड़ा और हिन्दुस्तानी भाऊ और यहां तक कि शहनाज़ गिल और हिमांशी खुराना भी एक दूसरे को धक्का देते हुए नज़र आये है।

Third party image reference
सलमान ने आगे कहा कि अगर वो घर में होते तो अब तक आधे प्रतियोगी घर के बाहर हो चुके होते। इतना ही नहीं सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला को यहां तक कहा कि 'आपको बहुत गुस्सा है, बड़े लम्बे-चौड़े हो आप, कभी आजमाना चाहोगे तो आजमा लोग या घर में बुला लो मुझे।'