Breaking News

आपके घर के आस-पास कहीं है अमरूद का पेड़, तो अभी पढ़ें इस खबर को

अमरूद एक फल देने वाला वृक्ष है। वैज्ञानिकों का विचार है कि अमरूद की उत्पति अमरीका के उष्ण कटिबंधीय भाग तथा वेस्ट इंडीज़ से हुई है।
भारत की जलवायु में अमरूद इतना घुल मिल गया है कि इसकी खेती यहाँ अत्यंत सफलतापूर्वक की जाती है। पता चलता है कि १७वीं शताब्दी में यह भारतवर्ष में लाया गया। अधिक सहिष्ण होने के कारण इसकी सफल खेती अनेक प्रकार की मिट्टी तथा जलवायु में की जा सकती है। जाड़े की ऋतु में यह इतना अधिक तथा सस्ता प्राप्त होता है कि लोग इसे निर्धन जनता का एक प्रमुख फल कहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक फल है। इसमें विटामिन "सी' अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त विटामिन "ए' तथा "बी' भी पाए जाते हैं। इसमें लोहा, चूना तथा फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं। अमरूद की जेली तथा बर्फी (चीज) बनाई जाती है। इसे डिब्बों में बंद करके सुरक्षित भी रखा जा सकता है।अमरूद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। उसी तरह उसके पत्ते भी उतने ही फायदेमंद हैं। अमरूद के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हैं।
जापान में एक साइंस इंस्टिट्यूट में अमरूद के पत्तों से बनी चाय पर एक प्रयोग किया गया। प्रयोग के निष्कर्ष के मुताबिक, अमरूद के पत्तों से बनी चाय में अल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंजाइम शरीर गतिविधियों को कम कर डायबिटीज मरीजों में प्रभावी रूप से रक्त शर्करा को नियंत्रित करती है।
इसके अलावा शरीर में यह माल्टोज और सुक्रोज को सोखने से रोकती है। जिससे रक्त शर्करा का लेवल नियंत्रित रहता है। अमरूद की ताजी पत्तियों से बनी चाय भी शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी है। और स्किन और बालों को बहुत फायदा होता है।
पेचिश के उपचार के लिए भी अमरूद के पत्ते बेहद गुणकारी माने जाते है। इसके लिए अमरूद के पत्तों और जड़ों को 15 मिनट के लिए उबालें। इस जल को छानकर दिन में 2 बार पीने से फायदा होगा।
अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने से ब्लड लिपिड, ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर और अस्वस्थ ट्राइग्लिसराइड्स में सुधार करने में सहायक है। अमरूद के पत्ते शरीर के वजन को घटाने में सहायक है। यह स्टार्च को शुगर में बदलने की किर्या को रोकते हैं। इतना ही नहीं अमरूद के पत्तों में मौजूद यौगिक बीपी और हार्ट रेट की दर को नियंत्रित करते हैं।