Breaking News

वेट लॉस में सहायक हो सकता है तो तीखा खाना, हरी मिर्च खाने के है अनेक फायदे

भोजन में तीखे चटपटे स्वाद के लिए हरी मिर्च को काफी इस्तेमाल किया जाता है।पर क्या यह हरी मिर्च सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है? नहीं इसके सवाद बढ़ने के अलावा भी कई फायदे है यह सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाती है जैसे :
वेट लॉस में सहायक हो सकता है तो तीखा खाना, हरी मिर्च खाने के है अनेक फायदे

वेट लॉस में है सहायक :
हरी मिर्च में मौजूद "कैप्सैसिन" नामक कम्पाउंड्स होते हैं, जो की फैट बर्निंग की प्रक्रिया में मददगार होता है ,यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है।जिससे एक्सट्रा कैलोरीज़ तेज़ी से बर्न होती हैं।


इम्यूनिटी बढ़ती है:
हरी मिर्च में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है।इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ सकती है। मिर्च खाने से इंफेक्शन जैसी कई समस्याओं से बचने में मदद करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार मिर्च में संतरों से भी ज़्यादा विटामिन सी पाया जाता है।


ओवरइटिंग से बचाए:
खाना तीखा होने पर लोग उसे ज़्यादा मात्रा में नहीं खा सकते। इसके, पीछे वजह है मिर्च में मौजूद तत्व।एक स्टडी में यह बात कही गयी कि, जो लोग अपने भोजन में मिर्च मिलाकर खाते हैं, उन्हें जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही, ऐसे लोग बिंज इटिंग जैसी आदतों से भी बच जाते है।


पाचन शक्ति बढ़ती है:
हरी मिर्च में पाचक तत्व की भरमार होती है। ये एपेटाइट बढ़ाने के साथ अपच या इनडायजेशन जैसी समस्याओं से भी निजाद दिलाती है। इसके अलावा, पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या से भी मिर्च राहत दिलाती है। सही मात्रा में इस्तेमाल की गयी मिर्ची पेट और आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करती है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद