बिग बॉस १३ : हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने फर्जी परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज की शिकायत
दोस्तों, बिग बॉस १३ के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी पहचान सोशल मीडिया पर खूब बनाई थी। मगर बिग बॉस में आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गयी है और ये तब तक रोजाना जारी रहेगी जब तक बिग बॉस १३ का प्रसारण जारी रहेगा।Third party image reference
अब जो खबर आ रही है वो बिग बॉस के घर से नहीं बल्कि घर के बाहर से आ रही है। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से प्रवेश करने वाले हिंदुस्तानी भाऊ यानि विकास फाटक की पत्नी अश्विनी फाटक ने एक पत्र लिखकर खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Third party image reference
मशहूर वेबसाइट 'स्पॉटबॉय' के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ यानि कि विकास फाटक की पत्नी अश्विनी ने उन सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो समाज और सोशल मीडिया में उनके रिश्तेदार होने का ढोंग कर रहे है।
Third party image reference
पत्र में उन्होंने मीडिया और प्रकाशनों को चेतावनी दी है कि वे उनके रिश्तेदार नहीं है और अगर भविष्य में उनकी वजह से किसी भी तरह का किसी को नुक्सान हुआ तो इसके जिम्मेदार वो नहीं होंगे। इसके साथ-साथ मीडिया वालों से भी ये कहा है कि वे इन ढोंगी लोगों से किसी प्रकार की बातचीत करें और न ही उनके बहकावे में आएं।
Third party image reference
इसके अलावा अश्विनी फाटक ने ये भी लिखा है कि ये लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंदुस्तानी भाऊ के बारे में गलत जानकारी देने वाले वीडियो पोस्ट करके उनके पति की छवि को ख़राब करने की कोशिश कर रहे है।
Third party image reference
अश्विनी फाटक ने पत्र में अपने परिवार की जानकारी देते हुए बताया है कि उनके परिवार में उनके माता-पिता, उनकी सास, उनका लड़का और हिंदुस्तानी भाई के भतीजे के अलावा और कोई भी नहीं है।
Third party image reference
दोस्तों, सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करने वालों के खिलाफ या अपने आप को किसी का रिश्तेदार बताकर उनके खिलाफ बोलने वालों का आपके हिसाब से क्या करना चाहिए? क्या ये सभी है? कृपया अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दीजियेगा।




