Breaking News

कमेंट्री के दौरान पिंक बॉल को लेकर संजय मांजरेकर ने हर्षा भोगले से की बहस, तो लोगो ने की कमेंट्री से बैन करने की मांग

कमेंट्री के दौरान पिंक बॉल को लेकर संजय मांजरेकर ने हर्षा भोगले से की बहस, तो लोगो ने की कमेंट्री से बैन करने की मांग
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए डे-नाईट टेस्ट को भारतीय टीम ने एक पारी और 46 रन के अंतर से जीत लिया है. पिंक बॉल से खेले गए इस टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है. दोनों ही टीम के तीज गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजों ने, तो बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था.

कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर ने की हर्षा भोगले से बहस

पिंक बॉल टेस्ट में गेंद के सही तरीके से दिखने पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यही सवाल कमेंट्री के दौरान जाने-माने कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने उठाया. उन्होंने कहा, कि इस बात को खिलाड़ियों से पूछना होगा, कि उन्हें बॉल सही से दिख रही है या नहीं.
उनकी इस बात का जवाब देते हुए उनके साथी कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा, “तुम्‍हे पूछना होगा, हमें नहीं जिन्‍होंने क्रिकेट खेला है, यह साफ है कि यह सही से दिख रही है.”
संजय मांजरेकर के हर्षा भोगले को दिए गए इस जवाब का ट्विटर पर जमकर विरोध हो रहा है. लोग संजय को कमेंट्री से बैन करने तक की मांग कर रहे हैं.

यहाँ देखें संजय मांजरेकर के विरोध पर आ रहे ट्वीट