बॉलीवुड में दुख की लहर, इस अभिनेत्री की मां का निधन,दुख की घड़ी में साथ देने पहुंचे ये लोग
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी अब हमारे बीच नहीं रही। जी हां 93 वर्ष की उम्र में इन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली है। शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के कारण शौकत आजमी को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक आईसीयू में रखने के बाद घर वापस लाने की इच्छा भी जताई जा रही थी, लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था और बीती रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है ।
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शबाना आज़मी की बाहों में ही उनकी मां ने अंतिम सांस ली । अंतिम विदाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है और जुहू स्थित बंगले पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे शौकत आजमी के पति कैफी आज़मी मशहूर शायर और गीतकार थे ।
दुख की घड़ी में साथ देने पहुंचे यह सितारे
बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा श्रद्धांजलि देने पहुंची
Third party image reference
फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर के साथ नजर आए ।
Third party image reference
आदित्य राव हैदरी भी श्रद्धांजलि देने पहुंची थी ।
Third party image reference
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखे ।
Third party image reference
कैंसर को हराने वाले ऋषि कपूर भी इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ देने पहुंचे थे
Third party image reference
कुछ यादगार फिल्में
'गरम हवा', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी कई शानदार फिल्में है, जिसमें शौकत आजमी ने शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं रही लेकिन वह अपने किरदार से अमर हो गई है ।
Third party image reference
यह कुछ मायूस तस्वीर है जो आपको इमोशनल भी कर सकती है ।
Third party image reference
आप देख सकते हो कि अपनी मां को खोने का गम शबाना आज़मी के चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा है ।






