जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए करे हींग का उपयोग
हींग न केवल स्वाद को बढ़ाती है बल्कि स्वास्थ्य वर्धक भी रखती है. अगर नियमित दाल या सब्जी में एक चुटकी हींग ( Asafetida ) का उपयोग किया जाए तो न केवल पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी बल्कि अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा.
पोषक तत्त्व ( Hing Nutrition ) : हींग में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, केरोटीन, राइबोफ्लेविन व अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखते हैं.
इस्तेमाल ( How To Use Hing ): हींग से दाल व सब्जियां में तड़का लगा सकते हैं. पेट में दर्द है तो अजवाइन पानी के साथ एक चुटकी हींग लें. छोटे बच्चों के पेट में दर्द रहने पर गुनगुने पानी में हींग घोलकर नाभि के पास लगाने से तुरंत आराम मिलता है.
ये हैं फायदे ( Hing Benefits ) : स्त्रियों में पीरियड्स से संबंधी समस्या में हींग लाभकारी है. इसे पानी के साथ लें. पेट दर्द, जोड़ों के दर्द के साथ ही हिचकी, फोड़ा-फुंसी, हार्ट बर्न, डायबिटीज और दिल रोगों में भी फायदेमंद है. दांत में दर्द होने पर नींबू के रस के साथ दांत पर लगाएं. हींग का प्रयोग खासतौर पर पुरुषों के लिए बहुत अच्छा है. साथ ही ये कामेच्छा को भी बढ़ाती है. हींग का प्रयोग श्वसन नाल से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए किया जाता है.अगर आपको बलगम या फिर छाती में दर्द की शिकायत है तो आप इसका इलाज अपना सकते हैं. पेट दर्द व सिर दर्द में इसे हल्का गर्म करके लेप करने से फायदा होता है.
