पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए ऐसी गलतिया…
कुछ महिलाओं को पीरियड के समय दर्द सहना पड़ता है, तो वहीं कुछ इन दिनों में बैचेन सी रहती हैं। महिलाओं को पीरियड के दिनों में अच्छा नहीं लगता है, जैसा की आप सब को पता है, की महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन बहुत कष्टदायक होते हैं। वैसे यह कोई बीमारी नही है, यह एक सामान्य बात है, पीरियड का सामना हर एक महिला को करना पड़ता हैं। इन सभी स्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि पीरियड्स में अपने तन और मन दोनों का बहुत ख्याल रखें।
खाना जरूर खाएं: पीरियड के दिनों में खाना छोडऩा महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, इस दौरान आपका शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। आपको बता दे की इस समय आपको नियमित रूप से खाना करना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में आपके शरीर में कमजोरी होती हैं। इस लिए आपको इस समय अच्छी तरह न्यूट्रिएंट्स लेना चाहिए।
सेनेट्री पैड्स: पीरियड्स के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप हर तीन घंटे पर सैनेटरी नैपकिन बदलती रहें। ताकि आपको इसका कोई भी इन्फेक्शन की समस्या ना हो।
बहुत कम काम करना: अगर पीरियड्स के दौरान आपको तेज दर्द होता है या फिर पीठ में अकड़ आ जाती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप शारीरिक श्रम करने से बचें। आपको पीरियड्स के समय में बहुत कम काम करना हैं ,इस व्यक्त आपको अपने शरीर पर ज्यादा जोर नही देना हैं। वरना ऐसा करने से आपके शरीर में दर्द और बढ़ सकता है|
असुरक्षित संबंध: पीरियड्स के दिनों में असुरक्षित संबंध बनाने से बचना चाहिए, ऐसा भूलकर भी नहीं सोचना चाहिए कि पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं। इस दौरान भी गभर्वती होने की संभावना होती है। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए भी इस दौरान संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए।
पीरियड्स में न कराएं वैक्सिंग: कई महिलाएं पीरियड टाइम में भी वैक्सिंग कराती हैं, लेकिन याद दिला दें कि माहवारी के समय महिलाओं की स्किन सेंसिटिव हो जाती है और वैक्सिंग करने पर ये ज्यादा दर्द देती है। इसलिए पीरियड के समय वैक्सिंग कराने से बचना चाहिए।
