सावधान! गलती से भी न करें इन चीजों के साथ दवाइयों का सेवन, हो सकता है जान को खतरा
क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं जिन्हें खाने के बाद अगर आप दवाई का सेवन करते हैं। तो बेअसर होने के साथ खतरनाक भी होता है।
डेस्क। अक्सर आपने अधिकतर डॉक्टरों को कहते सुना होगा कि दवाई कुछ खाकर लीजिए। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं जिन्हें खाने के बाद अगर आप दवाई का सेवन करते हैं। तो बेअसर होने के साथ खतरनाक भी होता है। आज हम आपको बता रहें कि किन चीजों के साथ दवाइयों का सेवन है खतरनाक।
ये खबर भी पढ़े:अगर जान लेंगे बिना तकिये के सोने के फायदे तो आज से ही छोड़ देंगे...
-अगर आप सर्दी जुकाम के होने पर कफ सिरप लेते हैं लेकिन इस के साथ कभी भी बिटामिन सी युक्त चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको चक्कर आ सकते हैं।
-अगर आप अस्थमा के मरीज है तो कभी भी कॉफी के साथ दवाइयों का सेवन न करें। ऐसा करने से घबराहट और सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है। कॉफी एंटीसाइकोटिक दवाओं के प्रभाव को कम करने का काम करती है और इन दवाओं के साथ अगर कॉफी पी जाती है तो शरीर को हानि पहुंच सकती है।
जानकरी के अनुसार आपको बता दें की एंटाबॉयोटिक दवाओं के साथ दूध बिलकुल न लें। इनके साथ दूध लेने से यह दवायें सही घुल नहीं पाती है और बहुत बार इसके साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं।
-यदि आपको ब्लड प्रेशर की दवाई लेनी है तो उसके साथ केला खाने से परहेज करें। केले में पोटेशियम पाया जाता है जिसकी वजह से आपको घबराहट होने लगती है।
-आप खून पतला करने के लिए अगर कोई दवा लेते है तो उसके साथ हरी पत्ते दार सब्जियों का सेवलन न करे। हरे पत्ते दार सब्जियां खून जमाने को काम करती है तो आपके दवाओ का कोई असर नहीं होगा।



