सर्दियों में आंवला खाने के फायदे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
आंवला काफी गुणकारी है और हर मौसम में इस का सेवन किया जाता है। लेकिन सर्दियों में आंवले के कुछ खास फायदे हैं। आंवले का सब से बड़ा गुण है कि इसे पकाने के बाद भी इस में मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता।
डेस्क। सर्दियों के मौसम में आंवला बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन, मिनरल जैसे गुणों से भरपूर आंवला इस मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाता है। आंवला काफी गुणकारी है और हर मौसम में इस का सेवन किया जाता है। लेकिन सर्दियों में आंवले के कुछ खास फायदे हैं। आंवले का सब से बड़ा गुण है कि इसे पकाने के बाद भी इस में मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता। आंवले में क्रोमियम अधिक मात्रा में होता है। आंवला हरा, ताजा हो या सुखाया हुआ हो लेकिन इस के गुण कभी भी खत्म नहीं होते। यह खांसीजुकाम, त्वचा, नेत्र रोग और बालों के लिए काफी उपयोगी टौनिक है।
ये खबर भी पढ़े:अगर आपको भी परेशान करने लग गई हैं बहरेपन की समस्या, तो इन योगासन की लें मदद...
आंवले के फायदे
- सर्दियों में सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा लेने से आप सालभर तंदुरुस्त बनी रहेंगी।
-डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। पीड़ित व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है। दरअसल, यह क्रोमियम इंसुलिन बनाने वाले सैल्स को ऐक्टिवेट करता है और इस हार्मोंस का काम शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना होता है।
-कब्ज दूर करने में भी आंवले का सेवन हितकर है. यह डायरिया जैसी बीमारी को दूर करने में काफी फायदेमंद है।
- दिल की सेहत के लिए अच्छा है आंवला। दिल को सेहतमंद बनाने के लिए सर्दियों में रोजाना आंवला खाने की आदत डालें। इस से आप के दिल की मांसपेशियां मजबूत होंगी, जिस से दिल शरीर को साफ खून सप्लाई कर पाएगा और आप स्वस्थ रहेंगी।
-अगर आप मोटापा कम करना चाहती हैं तो सुबह खाली पेट शहद के साथ 5 आंवलों का रस एक गिलास कुनकुने पानी के साथ लें।
- आप अगर एसीडिटी की समस्या से ग्रस्त हैं तो एक ग्राम आंवला पावडर और थोड़ी सी चीनी को एक गिलास पानी या दूध में मिला कर लें।
- आंवला खाने से सर्दी के कारण होने वाली खांसीजुकाम से भी नजात पाई जा सकती है।
-आंवले के जूस में शहद मिला कर पीने से मोतियाबिंद की परेशानी में फायदा होता है।
-आंवला हमारे पाचनतंत्र और किडनी को स्वस्थ रखता है।
- आंवले के सेवन से बालों का झड़ना काफी हद तक रुक जाता है, यह बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।



