क्रिकेट से आराम लेने के बाद कोहली ने शेयर की अनुष्का के साथ खूबसूरत लोकेशन की तस्वीर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बांग्लादेश के भारत दौरे के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी जिसमें टी20 टीम से विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी जगह पर रोहित शर्मा के हाथों में कमान सौंपी गई है। यह दौरा 3 नवंबर से दौरा होगा इसके बाद 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कोहली वापस कप्तानी संभाल लेंगे।
विराट कोहली ने आखिरी बार फरवरी में ब्रेक लिया था। भारतीय टीम ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं, जिसमें से 48 में विराट कोहली खेले हैं। ऐसे में कोहली आने वाले दौरों पर अपनी उपस्थिति के लिहाज से इस समय एक अच्छी छुट्टी के हकदार हैं। विराट कोहली ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का के साथ अपनी फोटो शेयर की है जिसमें यह जोड़ा पूरी तरह से छुट्टी के मूड में नजर आ रहा है और पीछे बैकग्राउंड पर नजर डाली जाए तो यह लोकेशन भी काफी खूबसूरत नजर आ रही है।
😍❤️ @AnushkaSharmapic.twitter.com/0IrJvzKu6N
— Virat Kohli (@imVkohli) October 25, 2019
क्या छुट्टियों पर चले गए हैं विराट?
तस्वीर देखकर लग रहा है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियां मनाने के लिए किसी खूबसूरत लोकेशन पर चले गए हैं। लेकिन कोहली ने ठीक इसी लोकेशन की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर पिछले साल जनवरी में भी शेयर की थी और सबको हैप्पी न्यू ईयर विश किया था। इस फोटो को देखने के बाद लगता है कि कोहली-अनुष्का की यह पुरानी तस्वीर ही है और भारतीय कप्तान अनुष्का के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक तौर पर शेयर कर रहे हैं।
जहां तक भारतीय टीम की बात है तो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट टीम इस प्रकार है-
टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।
टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान सारा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।