Breaking News

ICC टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे पहुँचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, देखे रिपोर्ट

आईसीसी ने जबसे टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, सभी टीमें इसे जीतने की होड़ में लगी हुई हैं। साल 2021 तक चलने वाले इस मुकाबले में 9 टीमों के बीच 2 साल तक प्रतिस्पर्धा होती रहेगी। और अंत में जीतने वाली टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी जाएगी। इस मुकाबले के फाइनल तक पहुंचने के लिए भारत की टीम अब तक कितने मुकाबले जीत चुकी है और कितने जीतना है, आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं।

ICC टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे पहुँचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, देखे रिपोर्ट
Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक 6 सीरीज खेल चुकी है। इन सीरीज में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। इसी के साथ भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर वन पर बनी हुई है। भारतीय टीम का मुकाबला फिलहाल बांग्लादेश के साथ चल रहा है। जिसका फाइनल मुकाबला 22 नवंबर को होने जा रहा है। बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी भारतीय टीम का मुकाबला होगा।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

Third party image reference
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में टीम को सीरीज के जीतने या हारने के लिए पॉइंट दिए जाते हैं। एक सीरीज में कुल 120 पॉइंट होते हैं। यदि एक सीरीज में 3 मैच होते हैं तो तीनों मैचों में 40 - 40 अंक दिए जाते हैं। यदि पांच मैचों की सीरीज होती है तो 24 - 24 और चार मैचों की सीरीज होती है तो 30 - 30 अंक दिए जाते हैं। इस प्रकार जिस टीम के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे वही टीमें फाइनल मुकाबले में खेलेगी।

Third party image reference
भारतीय टीम ने अब तक 6 टेस्ट में जीत हासिल की है। इसलिए हर टेस्ट के 60 अंकों के हिसाब से भारत के पास 300 अंक हो गए हैं। इस तरह भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के लिए फाइनल तक पहुंचने वाली पहली टीम नजर आ रही है। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम 18 मुकाबले खेलने वाली है। जिसमें से फाइनल में जाने के लिए 10 मुकाबले भारतीय टीम को जीतने होंगे।