Breaking News

IND vs BAN: ऋषभ पंत को टीम से किया गया रिलीज, के एस होंगे भारतीये टीम में शामिल

भारतीय चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कोलकाता डे-नाईट टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया है। उनकी जगह के एस भरत को कवर कीपर के तौर पर बुलाया गया है। पंत को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के लिए टीम से रिलीज किया गया है ताकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वो तैयारी कर सकें। पंत के अलावा शुभमन गिल को भी मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है।

IND vs BAN: ऋषभ पंत को टीम से किया गया रिलीज, के एस होंगे भारतीये टीम में शामिल
Third party image reference
पीटीआई में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज दोनों में हिस्सा लेंगे। इसीलिए चयनकर्ताओं ने सोंचा कि उन्हें सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए रिलीज कर देना चाहिए, ताकि वो अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकें। आपको बता दें कि ऋषभ पंत कोलकाता टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं और शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने ये अहम फैसला लिया है। उन्हें इंदौर टेस्ट मैच में भी अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी।
ऋषभ पंत की जगह के एस भरत को साहा के कवर के तौर पर बुलाया गया है। भरत इंडिया ए टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं, हालांकि वो कभी सीनियर भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। उन्होंने अभी तक 69 फर्स्ट क्लास मैचों में 3909 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
विशाखापट्टनम से एयरपोर्ट निकलते हुए पीटीआई से बातचीत में के एस भरत ने कहा कि मैंने पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच लखनऊ में हुए दिलीप ट्रॉफी के मैच में खेला था। मुझे क़ॉल आया और टीम से जुड़ने के लिए कहा गया। मैं सुबह तक पहुंच जाउंगा। मैं अपने आदर्श विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं। ऋद्धिमान साहा इस वक्त के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक हैं और मैं उनसे काफी कुछ सीखने की कोशिश करुंगा।