T20 में शतक से चूके लोकेश राहुल, मनदीप ने 50 गेंदों में ठोके इतने रन, मनीष पांडे भी चमके
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 140वां मैच आज सूरत में कर्नाटका और पंजाब के बीच खेला गया जिसमें कर्नाटका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में कर्नाटका के कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
Third party image reference
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से कप्तान मनदीप सिंह ने 50 गेंदों में सबसे अधिक 76 रन बनाए और गुरकीरत सिंह ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए।
Third party image reference
कर्नाटका की तरफ से रोनित मोरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कौशिक वासुकि और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।
Copyright Holder: CRIC TIMES
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटका की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना दिए और मैच 7 विकेट से जीत लिया।
Copyright Holder: CRIC TIMES
कर्नाटका की तरफ से लोकेश राहुल ने 48 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए और वह शतक से चूक गए।
Copyright Holder: CRIC TIMES
कर्नाटका के कप्तान मनीष पांडे ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इसके अलावा करुण नायर ने नाबाद 23 रन और रोहन कदम ने 23 रन बनाए।
Third party image reference
पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में हरप्रीत सिंह बरार, मयंक मार्कंडे और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।





