Breaking News

गुप्त अंग मे खुजली को दूर करने के 10 आसान घरेलू उपाय

कई बार गुप्त अंगों में खुजली बढ़ जाती है और खुजली से कई बार गुप्त स्थानों (Private Parts) पर जख्म और दर्द भी हो सकती है। आप वेजिनल या प्राइवेट पार्ट्स की खुजली को घर पर आसानी से घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। आइयें जानें गुप्त अंगो पर होने वाली खुजली को दूर करने के आसान उपाय (Home Remedies for Vaginal Itching or home remedies for itching in private parts in hindi)।


गुप्त अंगों की खुजली दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Vaginal Itching in Hindi)

1) तुलसी (Basil Use to Treat Private Parts Itching)
तुलसी के पत्ते हमारे शरीर के लिए फायदे की खान हैं। तुलसी के पत्तियों में थायमोल और यूजीनोल होता है जो त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रबियल गुण होते हैं।
अगर आपको गुप्त अंगों में खुजली की समस्या है तो तुलसी की पत्तियों को कुछ मिनट के लिए पानी में उबालें और ठंडा होने के बाद उस पानी को पी लें। आप तुलसी के पत्तों को पीसकर खुजली वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं।
2) एप्‍पल साइडर वेनिगर (Apple Cider Vaniger for Vaginal Yeast Infection)
ऐप्पल सीडर विनेगर में भी एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गुप्तांगों की खुजली को दूर करने में असरदार हैं। यह एंटी बैक्टीरियल या यीस्ट इन्फेक्शन (Vaginal Yeast Infection) में तो बहुत फायदेमंद होता है।
एक चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिला कर इससे गुप्त अंगों को साफ करें। इसके साथ ही रोजाना दो चम्मच सीडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिला कर भी पिया जा सकता है।
3) लहसुन (Garlic Uses for Itching in Guptang)
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो गुप्त अंगों में होने वाली खुजली (Guptango ki Khujali) को दूर करने में सहायक हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को चबाकर खाएं।
आप लहसुन के रस में विटामिन ई के तेल की बूंदों को मिलाएं खुजली वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं और फिर थोड़ी देर के बाद इसे धो दें। इससे जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी।
4) दही (Uses of Curd in Genital Itching)
दही भी गुप्त अंगों में होने वाली खुजली (Genital Itching) को दूर करने का असरदार उपाय है। रोजाना एक कटोरी दही खाएं। या फिर खुजली होने पर दही को प्रभावित स्थान पर लगाने से भी यह समस्या दूर होती है।
अगर दही का खुजली वाले स्थान पर रोजाना प्रयोग किया जाये तो यह समस्या हमेशा के लिए हल हो जाती है।