Breaking News

10 साल में इतनी बदल गई टीवी की सबसे छोटी कृष्ण, अब पहचान पाना है मुश्किल- देखें


 
टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल कई बार हमारे दिलों में गहरी छाप छोड़ जाते हैं। उन्हीं में से एक सीरियल ‛जय श्री कृष्णा' जो कलर्स टीवी पर जुलाई 2008 से लेकर सितंबर 2009 के बीच प्रसारित किया गया था और इस सीरियल में कृष्णा का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची ने लोगों के दिल जीत लिए थे।

 
इस धार्मिक सीरियल में कृष्णा का किरदार धृति भाटिया नाम की प्यारी सी बच्ची ने निभाया था लेकिन आज वह प्यारी सी बच्ची काफी बड़ी हो चुकी है। मात्र 3 साल की उम्र में कृष्णा का किरदार निभाकर धृति भाटिया ने लोगों का मन मोह लिया था। धृति भाटिया को कृष्णा के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया था। 10 साल पहले धृति भाटिया लोगों को इतना पसंद आई थी कि लोग अभी तक उन्हें नहीं भूले हैं।

 
कृष्ण का किरदार निभाकर लोगों का मन मोहने वाली धृति भाटिया आज काफी बदल चुकी है। धृति भाटिया की उम्र अब 13 साल हो चुकी है। धृति भाटिया का कहना है कि वह फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहती है मगर वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी।