Breaking News

ब्रेन ट्यूमर होने से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

अगर किसी व्यक्ति के सिर में लगातार दर्द की शिकायत रहती है और दवा खाने के बावजूद भी यह सर दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह लक्षण ब्रेन ट्यूमर की सबसे शुरुआती स्टेज के भी हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर को एक बहुत ही खतरनाक बीमारी माना जाता है अगर इस बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो इससे बचाव किया जा सकता है
अगर इसके इलाज में देरी हो जाए तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में दिमाग में बहुत सी कोशिकाएं या कोई एक कोशिका सामान्य रूप से बढ़ती रहती है जिसकी वजह से अन्य कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती रहती हैं कई बार ब्रेन ट्यूमर अनुवांशिक भी हो सकता है और कई बार रेडिएशन में ज्यादा रहने या केमिकल के संपर्क में रहने से भी यह रोग हो सकता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों के बारे में
सिर दर्द
ब्रेन ट्यूमर का सबसे शुरुआती लक्षण सर दर्द है और यह सामान्य लक्षण भी है जब ब्रेन ट्यूमर होता है तो इस स्थिति में सबसे पहले सिरदर्द ज्यादातर सुबह के समय होता है और बाद में यह लगातार होने लगता है यह दर्द कई बार इतना तेज हो जाता है कि इंसान अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठता है यदि आपको भी लगातार सिर में दर्द की शिकायत है तो डॉक्टर से जांच अवश्य करा लें।
उल्टी और मितली
ब्रेन ट्यूमर का दूसरा लक्षण सिर दर्द के साथ उल्टी होना है कभी कभी सिर दर्द होने पर पूरे दिन मितली होती रहती है और कुछ भी खाने पीने की इच्छा नहीं करती है यह भी शुरुआत में सुबह के समय ही दिखाई देता है और बाद में यह तेज हो जाता है।
शरीर का संतुलन
जब ब्रेन ट्यूमर होता है तो चक्कर आते हैं और कई बार चक्कर इतनी तेज आते हैं कि व्यक्ति नीचे गिर भी जाता है आपको बता दें कि ट्यूमर अगर सेरिबैलम में होता है तो यह शारीरिक संतुलन को प्रभावित करता है जिसकी वजह से चलते फिरते हुए शरीर का संतुलन बिगड़ता रहता है और इंसान गिर जाता है।
दौरे पड़ना
जब ब्रेन ट्यूमर की स्थिति होती है तब प्रभावित कोशिकाएं दिमाग के अंदर अपना जाल बिछाना आरंभ कर देती हैं जिसकी वजह से आसपास की कोशिकाओं पर असर पड़ता है और कई बार रोगी को बार-बार दौरे भी पड़ने आरंभ हो जाते हैं।