Breaking News

गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन व फूल जाने के 10 घरेलू उपाय

गर्भावस्था के दौरान पैरों के सूजन को दूर करने के 10 घरेलू उपाय (Home Remedies for Swollen Feet during Pregnancy in Hindi)

#1. वजन पर ध्यान दे

गर्भावस्था के दौरान बढ़ते वजन पर ध्यान देने की जरूरत है। वजन आपके गर्भावस्था पर बहुत प्रभाव डालता है इसलिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया होगा कि वजन कितनी सीमा तक रहना चाहिए, उसके लिए आपको अपने खान-पान पर ध्यान देकर अपने वजन को उसी सीमा में रखने की कोशिश करनी चाहिए। वजन बढ़ने से आपके पैरो पर तनाव बढ़ेगा जिससे आपके पैर में सूजन हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने वजन पर ध्यान दे और और अपने डॉक्टर के बताए हुए तरीके को अपनाए।

#2. अपने पैरो को आराम दे

ज्यादा देर तक एक ही जगह पर खड़े या बैठे न रहे। अगर आपको ज्यादा काम करना हो तो थोड़ी-थोड़ी देर पर आराम करे। और अगर आप ज्यादा समय से बैठी है तो जितनी बार हो सके अपने पैरों को ऊपर उठाएं और हो सके तो कुशन या तकिये की मदद से अपने पैरो को आराम दे।

#3. करवट लेकर सोये

प्रेगनेंसी के दौरान पैर के फूल जाने पर 10 घरेलु उपाय
चित्र स्रोत: staraniowy.pl
गर्भावस्था के दौरान सीधे और पेट के बल नहीं सोना चाहिए। एक तरफ करवट लेकर (बाए ओर करवट लेकर सोना अच्छा होता है) सोना चाहिए जिससे आपकी किडनी को सही रखने में मदद मिलती है और अपशिष्ट पढ़ार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे सूजन कम करने में आसानी होती है।

#4. व्यायाम

गर्भवती महिलाओ को चलना और अन्य हल्के व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। जिससे आपका रक्त परिसंचरण बढ़ता है और आपके पेरो की नसो और मांसपेशियो में आराम दिलाता है और साथ ही ये अपशिष्ट द्रवों को पेशाब के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है जिससे पैरो के सूजन में आराम मिलता है।

#5. अपने आहार पर ज्यादा ध्यान दे

गर्भावस्था के दौरान महिला को अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। कम पानी पीने से सूजन बढ़ जाती हैं इसलिए अपने आहार में पानी और तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं और साथ ही अपने आहार में नमक के सेवन को कम करें क्योंकि अतिरिक्त नमक शरीर में सोडियम को बढाता है, जिससे सूजन हो जाती है। इसलिए अपने शरीर से सोडियम और अपशिष्ट द्रवों को बाहर निकालकर सूजन को कम करने में सहायता मिलेगी।

#6. तेल से मालिश कराये