सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ये 10 सावधानियां जरूर बरतें
मां बनना हर महिला के लिये एक बहुत ही प्यारा एहसास होता हैं। लेकिन 9 महीने बच्चे को पेट में रखना माँ के लिए आसान नहीं होता क्योंकि इस दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव और शारीरिक परेशानियां होती हैं। इन सब के बाद आता है बच्चे के होने का समय जो हर महिला के बस की बात नहीं होती। क्योंकि बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया दो प्रकार की होती है- सामान्य प्रसव और सीजेरियन प्रसव। आजकल की जीवनशैली को देखते हुए सिजेरियन डिलीवरी का होना जैसे मानो आम सी बात हो गई है। इसका कारण यह है कि महिलाओ का शरीर सामान्य प्रसव के लिये तैयार नही हो पाता हैं। सी-सेक्शन होने के बाद माँ के शरीर को विशेष आराम और देखभाल की जरूरत होती है और साथ ही कई सावधानियां भी बरतनी होती है जिससे माँ को आगे चल कल कोई परेशानी न हो। आइयें जानें ऐसे दस प्वॉइंट्स (Safety Tips After C Section Delivery) जिनका ध्यान सी सेक्शन डिलीवरी के बाद अवश्य रखना चाहिए।
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ये 10 सावधानिया जरूर बरतें (Safety Tips after C Section Delivery in Hindi)
#1. आराम और नींद ले

चित्र स्रोत: Simplemost
सीजेरियन के बाद महिला को कम से कम 6 हफ़्तों तक आराम करना चाहिए। कोई भी ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे आपके पेट पर जोर पड़े क्योंकि टांकों के फूलने या सूजन होने का डर रहता हैं। कई बार तो टांके टूट भी जाते हैं जिससे आपको बहुत सी परेशानी हो सकती है। जितना हो सके उतना सोये और आराम करे जिससे आपको अपने शरीर को सही और मजबुत बनाने में काफी मदद मिलेगी।
#2. भारी वजन उठाने से बचें
ऑपरेशन होने के बाद माँ को आराम करना चाहिए साथ ही ऐसा कोई भारी वजन न उठाए जिससे आपको आगे चल कर परेशानी हो। डॉक्टर भी आपको यह सलाह देते है कि कम से कम 6 सप्ताह तक आपको आराम करने की जरूरत है। कई मामलो में देखा गया है कि अगर कोई महिला इस दौरान ज्यादा वजन उठाती है तो उन्हे कमर में दर्द या ब्लीडिंग भी हो सकती है।
#3. अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें
सिजेरियन के बाद माँ का शरीर काफी कमजोर हो जाता है जिसके लिए आपको ऐसे पोषक तत्व व पेय पदार्थ लेने चाहिए जिससे आपको डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिले। इस समय कब्ज और गैस की समस्या भी हो सकती है इसलिए इससे बचने के लिये आपको पर्याप्त मात्रा में पानी और फाइबर युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऑपरेशन के बाद फ्राइड फूड तो भूलकर भी न खायें। ये आपके स्वास्थ्य को और बिगाड़ सकता हैं।
#4. सीढ़ियों के उपयोग से बचें
सी-सेक्शन से माँ का शरीर काफी कमजोर हो जाता है जिससे आप जल्दी थक जाती है। इसलिए ऑपरेशन के तुरंत बाद सीढिय़ों के उपयोग से बचने की कोशिश करे। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी आपको यही सलाह देते है क्योंकि इससे पेट पर जोर पड़ता है और साथ ही कई बार सीढिय़ों पर चढ़ने से ब्लीडिंग भी हो जाती है।
#5. सेक्स से बचें

चित्र स्रोत: blog.intimoboy.com
सिजेरियन होने के बाद सेक्स (Sex After C Section) से बचने की आवश्यकता होती है क्योंकि इससे आपके टांके पर जोर पड़ेगा और आपको गर्भाशय संबंधी समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए कम से कम 6 सप्ताह तक सेक्स से बचे और हो सके तो आप अपने पार्टनर से इसके बारें में बात करे और अपनी परेशानी के बारें में उन्हे बताए।
