Breaking News

'काँटा लगा' गर्ल की 16 सालों के बाद अब ऐसी हो गई है हालत, देख लेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे



Image result for 'काँटा लगा' गर्ल की 16 सालों के बाद अ

वर्ष 2002 में रिलीज हुआ गाना काँटा लगा उस समय काफी फेमस हुआ था। दरअसल, यह गाना वर्ष 1972 में आई फिल्म समाधि का था, जिसे रीमिक्स करके दोबारा दर्शकों के सामने लाया गया था। काँटा लगा के इस नए वर्जन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।


इस रीमिक्स वर्ज़न के वीडियो एल्बम में शेफाली जरीवाला नजर आयी थीं। यह गाना तो हिट हुआ ही साथ ही शेफाली की ख़ूबसूरती और भोलापन भी लोगों को बहुत पसंद आया। शेफाली ने अपनी ख़ूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।


काँटा लगा के इस वीडियो ने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद शेफाली एक-दो म्यूजिक वीडियो में नजर आई लेकिन इसके बाद जैसे वह गायब ही हो गईं। शेफाली को लोग आज भी काँटा लगा गर्ल के नाम से जानते हैं। इस गाने को आए लगभग 16 साल बीत चुके हैं लेकिन इतने सालों के बाद भी उनकी ख़ूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।


आज शेफाली लगभग 36 साल की हो गई हैं इसके बावजूद वह आज भी बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखती हैं। बता दें कि शेफाली ने पहली शादी हरमीत सिंह से की थी लेकिन किसी वजह से उनकी यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी 2014 में पराग त्यागी से की।

पराग एक टीवी एक्टर हैं वह सीरियल जोधा बाई में शरीफुद्दीन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। शेफाली और पराग नच बलिये में भी नजर आए थे। बीते सालों में वह और भी खूबसूरत हो गई हैं।