ये है बॉलीवुड के सबसे कम पढ़े-लिखे कलाकार, नंबर 1 तो है सिर्फ पांचवी पास

एक्टिंग करना भी एक टैलेंट होता है। हालांकि इस टैलेंट को पाने के लिए एजुकेशन की जरूरत नही होती है। वैसे तो बॉलीवुड में कई ग्रेजुएटेड सेलेब्रिटीज़ है, लेकिन आज हम सबसे कम एजुकेटेड कलाकारों के बारे में बताएंगे। तो चलिए देेखते है।
- अक्षय कुमार:
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। बाद में इन्होंने 'गुरु नानक कॉलेज' में प्रवेश किया, लेकिन ग्रेजुएशन करने से ही वह मार्शल आर्ट का सिखने के लिए सिंगापुर चले गए।
- श्रीदेवी:
इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बाल कलाकार के रूप में ही बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में प्रवेश किया। तब से ही इनको पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इंटरव्यूज के दौरान श्रीदेवी ने बताया की 'बहुत मुश्किल से इन्होनें 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है।'
- काजोल:
इन्हें बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और अच्छी दिखने वाली अभिनेत्री के रूप में माना जाता है, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की, क्योंकि उन्होंने 17 साल की उम्र में ही फिल्म उद्योग में प्रवेश किया।
- रणबीर कपूर:
बॉलीवुड की यह हस्ती अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने कई सारे इंटरव्यूज में बताया की "वह 10 वीं कक्षा में 54% कम स्कोर से पास हुए है।", चूँकि एक्टिंग उनका खानदानी पेशा है और पढ़ाई में उनकी कोई दिलचस्पी भी नही थी।
- करिश्मा कपूर:
कामुक और आकर्षक लगने के लिए जानी जाने वाली करिश्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा कभी पूरी नहीं की है। उन्होंने 14 साल की कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए छठी कक्षा से स्कूल को छोड़ दिया था ।



