इन सितारों की मौत की झूठी खबरों ने मचा दिया था कोहराम, नंबर 1 की मौत को सच मान बैठे लोग
सोशल मीडिया पर आए दिन फिल्म स्टार्स के निधन की खबरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई खबरें सच नहीं होतीं और लोग इन खबरों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही फेक खबरों के बारे में बता रहे हैं जिनमें बॉलीवुड सितारों को जीते जी मार दिया। अगर दी गई जानकारी मनोरंजक लगती है तो प्लीज हमें फॉलो जरूर करें।
5. अमिताभ बच्चन
Third party image reference
साल 2016 में फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल एक मैसेज ने लोगों को हैरान कर दिया था। मैसेज में लिखा था कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन का निधन हो गया है। आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मैसेज के साथ एक तस्वीर भी दिखाई दे रही थी। पड़ताल करने पर पता चला कि यह फेक खबर है। अमिताभ के प्रवक्ता ने साफ किया कि वह सकुशल हैं।
4. मुमताज
Third party image reference
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल होने लगी जिसमें लिखा था 70 और 80 के दशक की अभिनेत्री मुमताज का कार्डियक अरेस्ट से निधन। फैंस खबर पढ़कर सदमे में आ गए। जिसके बाद उनके परिवार ने मुमताज के निधन की खबरों को खारिज किया। मुमताज की छोटी बेटी तान्या माधवानी ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं और आजकल वह रोम में हैं।
3. कैटरीना कैफ
Third party image reference
साल 2013 में एक फेसबुक पेज ने कैटरीना कैफ की मौत की खबर फैला दी थी जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। यह खबर जिसने देखी वह खबर की सत्यता के लिए इंटरनेट पर कैटरीना के बारे में सर्च करने लगा। इस खबर ने कैटरीना को भी विचलित कर दिया था जिसके बाद उन्होंने आगे आकर सफाई दी कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
2. हनी सिंह
Third party image reference
बॉलीवुड के जाने माने रैपर हनी सिंह को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर जीते जी मार दिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ खबर वायरल हुई कि रैपर हनी सिंह की मौत दुबई में एक कार एक्सीडेंट में हो गई है। तस्वीर में वह सोते हुए नजर आ रहे हैं। बाद में पता चला कि यह तस्वीर उनके गाने ब्रिंग मी बैक की है। खबर फैलने पर हनी सिंह को सफाई देनी पड़ी कि यह उनसे नफरत करने वालों की हरकत है।
1. विजय
Third party image reference
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय की मौत की झूठी खबर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। विजय की मौत की खबर पढ़कर उनके फैंस सदमे में आ गए और इस दौरान 50 हजार से ज्यादा बार ट्वीट किए गए। RipVijay हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। बाद में पता चला कि यह खबर पूरी तरह फेक है। इसके बाद विजय के फैंस ने झूठी खबर फैलाने वाले लोगों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।




