Breaking News

20 की उम्र में की शादी, 21 में दिया पहले बच्चे को जन्म, 24 में है कुल 2 बच्चों की मम्मी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का स्टारडम फिल्म 'कबीर सिंह' में काम करने के बाद अचानक से बढ़ गया है। जिन लोगों के दिल में शाहिद कपूर के लिए जरा सी भी जगह नहीं हुआ करती थी, वह भी आज शाहिद कपूर को पागलों की तरह पसंद करने लगे हैं। इस अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी और आज उनके पीछे कई बैकग्राउंड डांसर नाचते नजर आते हैं। दर्जनभर फिल्मों में काम कर चुके शाहिद कपूर की एक्टिंग बहुत ही शानदार है। इस एक्टिंग के पूरी दुनिया में काफी पसंद करने वाले हैं।


Third party reference
अभिनेता शाहिद कपूर का अपने पूरे बॉलीवुड करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ तो अभिनेता शाहिद कपूर लंबे समय तक प्यार के रिश्ते में भी रहे थे, लेकिन इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद सिर्फ शाहिद और करीना का ही नहीं बल्कि दोनों के चाहने वालों का भी बुरी तरीके से दिल टूट गया था। ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी का फैसला किया। किसी सितारा की बजाय एक आम लड़की मीरा कपूर से शादी करके शाहिद कपूर ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। जहां शादी से पहले मीरा कपूर के जानने वाले सिर्फ सौ थे वहीं शादी के बाद लाखों हो चुके हैं।


शाहिद कपूर ने जब मीरा कपूर से सात फेरे लिए थे तब मीरा कपूर की उम्र 20 वर्ष थी। शादी के बाद साल 2016 में मीरा कपूर ने पहली बार बेटी निशा को जन्म दिया, तब उनकी उम्र 21 वर्ष थी। बीते साल मीरा दोबारा बेटे जैन कपूर के जन्म से मां बनी। शाहिद और मीरा कुल 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं।


मीरा कपूर की वर्तमान उम्र 24 वर्ष है। 24 साल की मीरा कपूर दो बच्चों की मां है, लेकिन लगती नहीं है। किसी भी एंगल से वह दो बच्चों की मां नहीं लगती है। वह अभी भी एक 20 साल की लड़की की तरह लगती हैं। आए दिन मीरा कपूर को कहीं ना कहीं स्पॉट किया जाता है। कभी वह जिम बाहर नजर आती हैं तो कभी डिनर के दौरान देखी जाती हैं।