शूटिंग के दौरान यह एक्टर हुआ जख्मी, निचले होंठ में 20 टांके आए, पत्नी के साथ लौटा मुंबई

यह तो सबको पता है कि सुपरस्टार शाहिद कपूर के लिए सन 2019 काफी अच्छा रहा है। ऐसे में इस साल भी वह अपनी अपकमिंग मूवी जर्सी की शूटिंग जी जान लगाकर कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक तेज गेंद आकर सीधे उनके होंठ पर लग गई। उनका निचला होंठ अंदर और बाहर दोनों तरफ से फट गया है।
जख्म इतना गहरा था कि उनके होंठ में 20 टांके लगाए गए। यह हादसा चंडीगढ़ के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत तुरंत चंडीगढ़ पहुंची और अस्पताल से उन्हें मुंबई उनके घर ले आई।
शाहिद और मीरा को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहिद ने रुमाल से अपना चेहरा छुपा कर रखा था। जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते तब तक फिल्म की शूटिंग बंद रखी जाएगी।
शूटिंग पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि शाहिद कपूर अपने शॉट का रिहर्सल कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इधर बात करें उनकी फिल्म जर्सी की तो यह इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लीड रोल पर है। यह 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है।