Breaking News

यह एक्टर बांधता है 27 लाख 57 हजार रुपये की घड़ी, इतने में आप खरीद सकते हैं घर

बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस के पास बेशुमार पैसा है। यह अपने इस्तेमाल की चीजों पर आम आदमी से इतना ज्यादा पैसा खर्च करते हैं, जिसे जानकर हैरानी की सीमा नहीं रहती। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का उदाहरण ही ले लीजिए। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी कलाई पर बंधी एक घड़ी की कीमत के कारण चर्चा में हैं। उनकी बेशकीमती घड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस घड़ी को अर्जुन कपूर अपनी कलाई पर बांधते हैं, उसकी कीमत 27 लाख 57 हजार रुपए है। यानी जितने रुपए में एक आदमी अपने के लिए घर खरीद लेता है, उतने रुपए मेंं अर्जुन कपूर ने महज एक घड़ी खरीदी है। इस घड़ी का शुमार विश्व की सबसे महंगी घडिय़ों में होता है।
कुछ दिन पहले विदेश यात्रा पर गए अर्जुन कपूर ने सोशल मीउिरूा पर अपनी जो तस्वीर शेयर की, उसमें उनके हाथ पर यह महंगी घड़ी बंधी हुई नजर आई।
इस घड़ी में 18 कैरेट सोना यूज किया गया है। नामी कंपनी ने यह घड़ी नॉटिकल स्पोट्र्स पर्सन के लिए डिजाइन किया था। 1992 में लॉन्च की गई यह घड़ी आज भी पैसे वाले लोगों की पसंद बनी हुई है।