Breaking News

आज करोड़ों की मालकिन हैं ये स्टेज डांसर, पहले एक शो के मिलते थे 3100 रूपये

Image result for सपना चौधरी
बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी एक फिल्म या शो ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें स्टेज डांस के जरिये लोगों के बीच इतनी पहचान बनाई कि आज वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस बन चुकी हैं|


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौधरी ने हरयाणवी डांसर के रूप में स्टेज डांस से इतनी पहचान बनाई कि आज वो बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन चुकी हैं|


सपना चौधरी की सफलता की कहानी काफी अनोखी हैं और उन्होंने एक शो के दौरान बताया था कि जब वो 12 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधो पर आ गई और घर चलाने के लिए उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया|


सपना चौधरी के अनुसार उन्हें पहले एक डांस शो के लिए 3100 रुपये मिलते थे लेकिन सपना द्वारा हरयाणवी गाना 'तेरी आख्या का यो काजल' पर किया गया डांस काफी वायरल हुआ और वो स्टार बन गई|


आज सपना अपने एक स्टेज शो के लिए लगभग 5 लाख रूपये की फीस लेती हैं और सादगी भरी जिंदगी जीने वाली सपना के पास आज ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी कई गाड़ियाँ हैं, साथ ही दिल्ली के पास नजफगढ़ में उनका आलिशान बंगला हैं